भाषा चुनें :

हिंदी

Sarkari Naukri Result : बिहार विधान परिषद भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, यहां चेक करें

Sarkari Naukri Result, Bihar Vidhan Parishad Result : बिहार विधान परिषद भर्ती-2019 की प्रारंभिक परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों का रिजल्ट को लेकर इंतजार खत्म हो गया है. बिहार विधान परिषद ने रिजल्ट घोषित कर दिया है. यह भर्ती ट्रांसलेटर, असिस्टेंट और असिस्टेंट डीन पदों के लिए होनी है.

विधान परिषद सचिवालय असिस्टेंट के लिए प्रारंभिक परीक्षा 18 और 19 अक्टूबर 2019 को हुई थी.

  • news18hindi
  • Last Updated: April 20, 2021, 10:15 PM IST

नई दिल्ली. बिहार विधान परिषद ने विभिन्न पदों पर भर्तियों के लिए हुई प्रारंभिक परीक्षा-2019 के नतीजे जारी कर दिए हैं. परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अपने रिजल्ट बिहार विधान परिषद की आधिकारिक वेबसाइट biharvidhanparishad.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. ये रिजल्ट ट्रांसलेटर (हिन्दी व अंग्रेजी), असिस्टेंट (उर्दू प्रकाशन) और असिस्टेंट डीन भर्ती के लिए हुई परीक्षा के हैं. प्रारंभिक परीक्षा में कुल 3325 पास हुए हैं.


अगले चरण की परीक्षा में अंग्रेजी और हिंदी टाइपिंग टेस्ट और एमएस वर्ड प्रोसेसिंग स्किल का टेस्ट होगा. इसके लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची भी जारी कर दी गई है. बता दें कि बिहार विधान परिषद् सचिवालय असिस्टेंट के लिए पहले चरण की परीक्षा कंप्यूटर मोड पर 18 और 19 अक्टूबर 2019 को ली गई थी.


ऐसे चेक करें रिजल्ट


- सबसे पहले बिहार विधान परिषद कीवेबसाइट biharvidhanparishad.gov.in पर जाएं

- होम पेज पर भिन्न-भिन्न पदों के लिए बिहार विधान परिषद प्रारंभिक परीक्षा-2019 के लिंक मिलेंगे

- जिस परीक्षा में शामिल हुए हों, उसके लिंक पर क्लिक करें

- अब पीडीएफ फाइल ओपन हो जाएगी

- इसमें अपना नाम सर्च कर सकते हैं


यहां से सीधे रिजल्ट देख सकते हैं


असिस्टेंट

ट्रांसलेटर (हिंदी/अंग्रेजी) 

सहायक (उर्दू प्रकाशन)

असिस्टेंट डीन 


ये भी पढ़ें-


Sarkari naukri: यहां निकली है स्टाफ नर्स की बंपर नौकरियां, जानें डिटेल


JKOBSE Result : कश्मीर डिवीजन के लिए 11वीं का रिजल्ट जारी, करें चेक

सभी राज्यों की बोर्ड परीक्षाओं/ प्रतियोगी परीक्षाओं, उनकी तैयारी और जॉब्स/करियर से जुड़े Job Alert, हर खबर के लिए फॉलो करें- https://hindi.news18.com/news/career/

Bihar Legislative Councilexam resultgovernment jobs