Anurag Shrivastav | News18 Madhya Pradesh | April 20, 2021, 7:45 PM IST
PHOTOS : पिंजरा खुलते ही तेंदुए ने लगायी छलांग और जंगल में हुआ नौ-दो-ग्यारह
Bhopal. कोरोना संक्रमण की निराशाजनक खबरों के बीच आज कुछ अलग अच्छी तस्वीरें भी सामने आयीं. यह तस्वीरें जंगल से हैं. भोपाल के वन विहार में रेस्क्यू करके लाए गए एक घायल तेंदुए को आज खुले जंगल की आबोहवा में छोड़ दिया गया.
बीते महीने सागर वन क्षेत्र में घायल मिले तेंदुए को भोपाल के वन विहार लाया गया था. यहां टीम ने उसका इलाज किया. घायल तेंदुआ चलने में अक्षम था. वन विहार की टीम ने लगातार एक महीने तक तेंदुए को इलाज देकर उसे स्वस्थ कर दिया.