Health:इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यह साल मिलाजुला रहेगा, आपको इस साल गलत लोगों की संगति से बचकर रहने की जरूरत है। पढ़ाई में मन लगाने के लिए आपको योग ध्यान का सहारा लेने की सलाह दी जाती है। इस राशि के लोगों का स्वास्थ्य जीवन इस साल अच्छा रहेगा। मौसम परिवर्तन के दौरान स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है लेकिन आप जल्दी ही ठीक भी हो जाएंगे। इस साल अपने खानपान का विशेष ध्यान दें। Career:मेष राशि के जातकों के लिए यह साल करियर और व्यवसाय के लिहाज से अच्छा रहने की उम्मीद है। आपकी इच्छाशक्ति इस साल कमाल की होगी जिसके जरिये आप मुश्किल कामों को भी आसानी से पूरा कर पाएंगे। इस राशि के जो लोग नौकरी पेशा से जुड़े हैं उन्हें अपने प्रयासों का अच्छा फल इस दौरान प्राप्त होगा। आपको वरिष्ठ अधिकारियों से सम्मान प्राप्त हो सकता है। इस राशि के कारोबारियों के लिए भी साल की शुरुआत अच्छी रहेगी आपको अपने बीते प्रयासों का अच्छा फल इस दौरान मिल सकता है। Love/Marriage/Personal Relations:इस राशि के जातकों को प्रेम जीवन में इस साल मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। साल के प्रारंभ में छोटी-छोटी बातों को लेकर लवमेट के साथ आप झगड़ सकते हैं लेकिन पहले तीन महीनों के बाद स्थिति में सकारात्मक बदलाव आएगा। इस राशि के कुछ जातक प्रेम के बंधन को इस साल शादी में बदल सकते हैं। इस राशि के जातकों का वैवाहिक जीवन भी मिलाजुला रहेगा। साल के मध्य में आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। साल के शुरुआती महीनों में दांपत्य जीवन में थोड़ा सावधान रहें। इस साल जीवनसाथी के साथ किसी खूबसूरत जगह पर घूमने आप जा सकते हैं। Advice:प्रतिदिन भगवान हनुमान जी की पूजा और हनुमान चालीसा का पाठ करना आपके लिए शुभ रहेगा।Family & Friends:मेष राशि के जातकों के लिए इस साल का शुरुआती समय आर्थिक मामलों के लिए बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। न चाहते हुए भी आपको इस दौरान धन खर्च करना पड़ सकता है, हालांकि अप्रैल के बाद आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगेगा और आप धन संचय कर पाने में सफल होंगे। हालांकि कि साल के मध्य भाग में आपको निवेश या कोई कीमती वस्तु खरीदते समय सावधानी बरतनी होगी। साल का अंत आपके आर्थिक पक्ष के लिए अच्छा रहेगा। इस राशि के जातकों को पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, घर के लोगों के साथ आपका मनमुटाव होने की संभावना है। इस राशि के कुछ जातक घर से दूर भी जा सकते हैं। आपको कोई भी निर्णय लेने से पहले सोच-विचार अवश्य करना चाहिए।
मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल होता है। ये ग्रह जातक के जीवन में पराक्रम और उत्साह का कारक माना गया है। शायद यही वजह है कि मेष राशि के जातक हमेशा ही जीवन के प्रति एक नयी ऊर्जा और उत्साह वाले होते हैं।
और भी पढ़ेंजन्म कुंडली
जन्म विवरण डाले
मिलन कुंडली
जन्म विवरण डाले
ज्योतिष परामर्श / सेवाएं
आज का पंचांग
सूर्योदय का समय:07:12:02
आज की तिथि:चतुर्दशी - 25:18:48 तक
आज का नक्षत्र:पुनर्वसु - 27:49:14 तक
आज का करण: गर - 13:20:43 तक, वणिज - 25:18:48 तक
आज का पक्ष:शुक्ल
आज का योग:विश्कुम्भ - 20:54:56 तक
आज का वार:बुधवार
मुहूर्त
शुभ मुहूर्त
आज का शुभ मुहूर्त :कोई नहीं
अशुभ मुहूर्त
दुष्टमुहूर्त:12:12:32 से 12:55:27 तक
कुलिक:12:12:32 से 12:55:27 तक
कंटक:16:30:06 से 17:13:02 तक
राहु काल:12:33:59 से 13:54:29 तक
कालवेला / अर्द्धयाम:07:54:57 से 08:37:53 तक
यमघण्ट:09:20:49 से 10:03:44 तक
राशि व्यक्तित्व
मेष
21 मार्च - 20 अप्रैलवृषभ
21 अप्रैल - 21 मईमिथुन
22 मई - 21 जूनकर्क
22 जून - 22 जुलाईसिंह
23 जुलाई - 21 अगस्तकन्या
22 अगस्त - 23 सितंबरतुला
24 सितंबर - 23 अक्टूबरवृश्चिक
24 अक्टूबर - 22 नवंबरधनु
23 नवंबर - 22 दिसंबरमकर
23 दिसंबर - 20 जनवरीकुंभ
21 जनवरी - 19 फरवरीमीन
20 फरवरी - 20 मार्च