फरवरी का पहला सप्ताह आपको आनंदित करने वाला होगा। घर में किसी बात को लेकर खुशी का माहौल रहेगा। हालांकि इसके साथ ही आपकी वाणी में कुछ कड़वाहट रहेगी। वाणी की यह कड़वाहट आपके रिश्तों को प्रभावित कर सकती है। विवाहितों को गृहस्थ जीवन में बढ़ते तनाव के कारण कुछ हद तक परेशानी होगी। वहीं, प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अपने रिश्ते में रोमांस के साथ कुछ हरी भरी बातें सुनने को मिल सकती हैं। इससे आपका रिश्ता खूबसूरत बनेगा। आर्थिक तौर पर यह सप्ताह उन्नतिदायक रहेगा। आपकी इनकम में भी बढ़ोतरी होगी। कुछ ज्यादा खर्च न करने के कारण आपके पास अच्छी मात्रा में धन आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा, क्योंकि आपको पदोन्नति मिलने की भी संभावना बन सकती है। अपने बॉस के साथ अच्छा सामंजस्य बनाए रखें। इसका आपको लाभ मिल सकता है। आपको विदेश जाने की संभावना बन सकती है। यदि आप बिजनेस करते हैं, तो आपके लिए सप्ताह उन्नतिदायक रहेगा और तेज गति पकड़ेगा। गवर्नमेंट सेक्टर का कोई बड़ा टेंडर आपके हाथ लग सकता है। विद्यार्थियों की बात करें तो अभी उन्हें पढ़ाई में अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। ध्यान का भटकाव भी हो सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आती। हालांकि, आपको अपने खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है। यात्रा के लिए सप्ताह की शुरुआत और अंतिम दिन अच्छे रहेंगे।
मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल होता है। ये ग्रह जातक के जीवन में पराक्रम और उत्साह का कारक माना गया है। शायद यही वजह है कि मेष राशि के जातक हमेशा ही जीवन के प्रति एक नयी ऊर्जा और उत्साह वाले होते हैं।
और भी पढ़ेंआज का पंचांग
सूर्योदय का समय:07:17
आज का तिथि:कृष्ण पक्ष प्रतिपदा
आज का नक्षत्र:अश्लेषा
आज का करण: बलव
आज का पक्ष:कृष्णपक्ष
आज का योग:सौभाग्य
आज का वार:सोमवार
मुहूर्त
अशुभ मुहूर्त
राहु काल:08:41 to 10:05
राशि व्यक्तित्व
मेष
21 मार्च - 20 अप्रैलवृषभ
21 अप्रैल - 21 मईमिथुन
22 मई - 21 जूनकर्क
22 जून - 22 जुलाईसिंह
23 जुलाई - 21 अगस्तकन्या
22 अगस्त - 23 सितंबरतुला
24 सितंबर - 23 अक्टूबरवृश्चिक
24 अक्टूबर - 22 नवंबरधनु
23 नवंबर - 22 दिसंबरमकर
23 दिसंबर - 20 जनवरीकुंभ
21 जनवरी - 19 फरवरीमीन
20 फरवरी - 20 मार्च