ओलावृष्टि और बेमौसम बरसात से फसलें तबाह होने के बाद अब राज्य सरकार की परफारमेंस ख़राब होने का खतरा भी पैदा हो गया है। दरअसल, राज्य सरकार इस साल लगातार चौथी बार कृषि कर्मण अवार्ड हासिल करने की कोशिश में थी, लेकिन कृषि उत्पादन घटने की आशंकाएं बढ़ गई हैं।...
राजधानी में वरिष्ठ पत्रकार मनोज वर्मा पर जानलेवा हमला हुआ है। स्थानीय अख़बार में पत्रकार मनोज वर्मा पर यह हमला उस वक्त हुआ जब वह दफ्तर से काम खत्म कर घर लौट रहे थे। हमलावरों की संख्या चार बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...
मध्य प्रदेश के बीजेपी सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री राधामोहन सिंह से शुक्रवार को मुलाकात कर किसानों को मुआवजा देने की मांग की। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि की वजह से प्रदेश में फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। इस प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार चौहान शामिल थे।...
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने फरमान जारी किया है कि सभी स्वयंसेवक अपने बच्चों को हिन्दी माध्यम के प्राथमिक स्कूलों में दाखिला दिलाएं। आरएसएस की सबसे बड़ी सालाना बैठक अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा के बाद ये आह्वान पूरे देश से किया गया है।...
राघौगढ़ के युवराज की शादी तय हो गई है। कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह की शादी बिहार के डुमरिया स्टेट की राजकुमारी से तय हुई है।...
भाजपा की युवा विंग यानी भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप मौर्य एक बार फिर सुर्खियों में है। इसकी वजह है इंदौर में एक व्यायाम शाला के कार्यक्रम में नृत्य की महफिल जमाना। वह इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल थे।...
भाजपा का पूरा फोकस गुरूवार को होने वाले जिला पंचायत के अध्यक्षों के चुनाव पर टिक गया है। जिला पंचायत सदस्यों से भाजपा ने लगातार संपर्क बनाया है। लेकिन प्रदेश के करीब 17 जिलों में घमासान के हालात हैं। यहां भाजपा और कांग्रेस में तगड़ी रस्साकशी चल रही है। ऐसे में एक-एक जिला पंचायत सदस्य का वोट काफी अहम हो गया है।...
उज्जैन सिंहस्थ में इस बार उज्जैन शहर की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विशेषताएं भी बताई जाएंगी। शिवायन, दुर्गायन और कृष्णायन के जरिए उज्जैन की जानकारी दी जाएगी।...
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सोमवार से सदस्यता अभियान की रिपोर्ट लेंगे। शुरुआत नर्मदापुरम और भोपाल संभाग से हो रही है।...
मध्यप्रदेश विधानसभा में बीजोपी सोमवार को अमानक बीज बनाने वाली कंपनियों का और घटिया बिजली मीटर का मुद्दा प्रमुखता से उठाएंगे। भाजपा विधायक सुदर्शन गुप्ता बिजली कंपनी द्वारा घटिया मीटर लगाने का मुद्दा उठाएंगे।...
व्यापम फर्जीवाड़े मामले में मचे हंगामे के बाद अब बीजेपी भी इसमें कूद गई है। प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष चार मंत्रियों और विधायकों के साथ हाईकोर्ट द्वारा गठित स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम के दफ्तर पहुंची। तामझाम के साथ बीजेपी ने एसआईटी चेयरमेन को आवेदन दिया कि दिग्विजय सिंह के दस्तावेजों की जांच कराई जाए।...
केंद्रीय संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद के बेटे पर मध्य प्रदेश में राजनैतिक बवाल मच गया है। मध्यप्रदेश सरकार ने आदित्य शंकर को सुप्रीम कोर्ट में पैरवी करने के लिए अधिकृत किया है।...
चुनाव जीतने के बाद प्रदेश के चार नगर निगमों के नव निर्वाचित पार्षद एक अजीबो-गरीब हालात से रुबरु हो रहे हैं। वे चुनाव जीत कर जुलूस-जलसे के कार्यक्रम तो खत्म कर चुके हैं, लेकिन नगर निगम की सीढ़ियां अभी नहीं चढ़ सकते हैं। नगर निगम दफ्तर में प्रवेश से पहले उन्हें शपथ ग्रहण करना है। ये समारोह तब होगा जब राज्य शासन गजट नोटिफिकेशन जारी करने की औपचारिकता पूरी करेगी। 4 फरवरी को चुनाव जीतने के बाद इन महापौरों के हाथ में जीत का सर्टिफिकेट तो है, लेकिन महापौर बनने का तमगा नहीं मिला। ये हालात केवल महापौरों के साथ नहीं है, बल्कि पार्षद भी झेल रहे हैं।...
भाजपा तमाम कोशिशें कर रही है, लेकिन मुस्लिम तबके को शायद भाजपा की फिक्र नहीं है। निकाय चुनाव में भाजपा ने मुस्लिम उम्मीदवारों पर जो दांव खेला, वह भी उतना कारगर साबित नहीं हुआ है। प्रदेश के 4 नगर निगमों समेत कुल 9 नगरीय निकायों में भाजपा ने 26 मुस्लिम उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा था, लेकिन केवल 3 उम्मीदवार ही जीत सके। ये दांव भी पार्टी ने केवल उन्हीं इलाकों में लगाया था, जहां मुस्लिमों का बाहुल्य है। लेकिन यहां या तो निर्दलीय उम्मीदवार जीते या कांग्रेस का कैंडिडेट जीता।...
प्रदेश के चार बड़े नगर निगमों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। इन सिटी सरकारों में भाजपा इस तरह जीत कर आई है कि कांग्रेस यहां शक्तिविहीन नजर आती है। यहां भाजपा के ही पार्षद बहुमत में है, जिससे परिषद का अध्यक्ष यानी सभापति भी भाजपा के ही कब्जे में रहेगा।...
चिली की ALMA वेधशाला क्यों दोगुनी कर रही है अपनी क्षमता
मार्केट में गिरावट के बीच म्यूचुअल फंड्स ने इन पैनी स्टॉक्स को किया पोर्टफोलियो में शामिल
होने वाली दुल्हन चुनें इस तरह के फुटवियर, शादी के बाद भी कर सकेंगी इस्तेमाल
मेष
वृषभ
मिथुन
कर्क
सिंह
कन्या
तुला
वृश्चिक
धनु
मकर
कुंभ
मीन