News18 हिंदी » Cricket » LIVE SCORE »

श्रीलंका vs नीदरलैंड्स बॉल BY बॉल कॉमेंट्री

श्रीलंका vs नीदरलैंड्स बॉल BY बॉल कॉमेंट्री

मैच समाप्त

श्रीलंका vs नीदरलैंड्स मैच स्कोरकार्ड (t20)

Match 9 t20, साइमंड्स स्टेडियम, जिलॉन्ग, 20 October, 2022

श्रीलंका

162/6

(20.0) RR 8.1

श्रीलंका
v/s
श्रीलंका ने नीदरलैंड्स को 16 रनों से हराया

The full commentary may be delayed by up to 6 deliveries.

कुसल मेंडिस को प्लेयर ऑफ़ द मैच का खिताब दिया गया| तो दोस्तों इस रोमांचक मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हम रुख करते हैं आज के दूसरे मैच की तरफ जो इसी मैदान पर नामीबिया और युएई के बीच खेला जाएगा| आइये अब आपसे उस मुकाबले में होगी मुलाकात... 

करो या मरो के इस मुकाबले में उनके हाथ एक बढ़िया जीत लगी जो उन्हें खिताब की दौड़ में बनाये रखेगी| दूसरी तरफ नीदरलैंड भले ही ये मुकाबला हार गई हो लेकिन अभी भी उनके पास आगे जाने का रास्ता खुला हुआ है| इस रन चेज़ में मैक्स ओडॉड आज अपनी टीम के लिए अकेले लड़ते हुए दिखे| दूसरे छोर से आज कोई भी बल्लेबाज़ उनका साथ नहीं दे पाया| अगर मैक्स को आज दूसरी तरफ से एक या दो बल्लेबाज़ से कुछ बहुमूल्य रन्स मिल जाते तो नीदरलैंड को ये मुकाबला गंवाना नहीं पड़ता| श्रीलंका के लिए आज का प्रदर्शन काबिले तारीफ रहा| पहले बल्लेबाज़ी में उन्होंने अपना दम दिखाया और फिर गेंदबाजी में समय-समय पर विकेट्स हासिल करते हुए टीम को ऊपर लाकर खड़ा कर दिया|

16 रनों की एक शानदार जीत के साथ श्रीलंकाई टीम ने पॉइंट्स टेबल पर दो और महत्वपूर्ण अंक हासिल कर लिए हैं| इस जीत के साथ उन्होंने सुपर 12 स्टेज के लिए खुद को क्वालीफाई करा दिया है| पहले मुकाबले में निराशाजनक हार के बाद क्या शानदार वापसी इस टीम ने की है| कुछ इसी तरह का प्रदर्शन श्रीलंका द्वारा हाल में हुए एशिया कप में देखने को मिला था और अब कुछ वैसा ही प्रदर्शन यहाँ भी दोहरा रहे हैं|


  • 19.6
    0

    लहिरू कुमारा to मैक्स ओडॉड: डॉट गेंद!!! इसी के साथ श्रीलंका ने नीदरलैंड की टीम को 16 रनों से शिकस्त दे दी है और सुपर 12 में भी अपनी जगह पक्की कर ली है!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर कट शॉट लगाने का प्रयास किया| बल्ले और गेंद का कोई ताल मेल नहीं हो सका| बॉल गई सीधा कीपर के पास, रन नहीं मिल सका| इसी के साथ श्रीलंकाई टीम ने जीत का जश्न मनाया|

  • 19.5
    0

    लहिरू कुमारा to मैक्स ओडॉड: डॉट गेंद!!! प्ले एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|

  • 19.4
    4

    लहिरू कुमारा to मैक्स ओडॉड: चौका!!! लेकिन अभी भी काफी रन यहाँ पर नीदरलैंड टीम को चाहिए जीत के लिए| कोई करिश्मा ही अब इस मुकाबले में जान वापिस ला सकती है| फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया पॉइंट की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|

  • 19.3
    b

    लहिरू कुमारा to रॉयलफ वैन डर मर्व: बाई के रूप में मिला एक रन!!! बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|

  • 19.2
    1

    लहिरू कुमारा to मैक्स ओडॉड: नॉट आउट!!! कीपर ने गेंद को स्टंप्स पर लगाया लेकिन बल्लेबाज़ ने खुद को सही समय पर क्रीज़ में पहुँचा!! लेग साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला था जिसके बाद एक रन लिया और दूसरा लेने को तैयार थे बल्लेबाज़| इसी बीच फील्डर ने थ्रो और कीपर इ गेंद को पकड़कर स्टंप्स पर लगाया| थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने के बाद बताया कि बल्लेबाज़ क्रीज़ में आ गए थे जब कीपर ने गेंद को स्टंप्स पर लगाया था| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| एक रन मिल गया|

  • 19.1
    0

    लहिरू कुमारा to मैक्स ओडॉड: डॉट गेंद!!! प्ले एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| 5 गेंदों पर 23 रनों की दरकार|

  • 6 गेंद पर 23 रन की दरकार, मुकाबला रोमांचक हो गया है...

  • 18.6
    1

    महीश थीक्षाना to मैक्स ओडॉड: फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को कवर्स की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए| नीदरलैंड की टीम को जीत के लिए 6 गेंदों पर 23 रनों की दरकार|

  • 18.5
    0

    महीश थीक्षाना to मैक्स ओडॉड: कोई रन नहीं, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|

  • 18.4
    0

    महीश थीक्षाना to मैक्स ओडॉड: कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|

  • 18.3
    6

    महीश थीक्षाना to मैक्स ओडॉड: छक्का! ये एक ताक़त भरा स्लॉग है| हवा में ज़रूर थी गेंद मिड विकेट की ओर लेकिन सीमा रेखा के पार निकल गई छह रनों के लिए| अकेले ही मुकाबले को पूरी तरह से बदलते हुए दिख रहे हैं बल्लेबाज़|

  • 18.2
    0

    महीश थीक्षाना to मैक्स ओडॉड: प्ले एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|

  • 18.1
    0

    महीश थीक्षाना to मैक्स ओडॉड: इस बार मिड विकेट की दिशा में खेला गेंद को लेकिन कोई रन नहीं हुआ|

  • 18.1
    wd

    महीश थीक्षाना to मैक्स ओडॉड: वाइड!!! एक और अतिरिक्त रन यहाँ पर आता हुआ नीदरलैंड टीम के लिए!!! फ्री हित अभी भी बरकरार!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद| अम्पायर ने वाइड करार दिया|

  • 18.1
    wd

    महीश थीक्षाना to मैक्स ओडॉड: वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|

  • 18.1
    nb

    महीश थीक्षाना to मैक्स ओडॉड: नो बॉल और छक्का! हाई फुल टॉस गेंद!! काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने इसे अपनी ताक़त के साथ हीव किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी|

टीम रैंकिंग

रैंकटीमपॉइंटरेटिंग
NLoading......
NLoading......
NLoading......
NLoading......
NLoading......
फुल रैंकिंग