ब्राजील के काराटिंगा में एक अजीबो-गरीब हादसे में एक शख्स की जिंदगी ही खत्म हो गई। दरअसल जोआओ मारिया नाम का एक 45 साल का शख्स अपने घर में आराम से सो रहा था। तभी एक विशाल गाय उसके छत से सीधे बेड पर गिरी जिसमें जोआओ की मौत हो गई। जोआओ के साथ उनकी पत्नी भी थी लेकिन उन्हें खरोच तक नहीं आई।
टेलीग्राफ की खबर के मुताबिक गाय पास के ही किसी फॉर्म से आई थी जो घर के छत पर चढ़ गई थी। और डेढ़ टन की ये गाय छत से सीधे बेड पर जा गिरी जिस तरफ जिआओ सो रहे थे। हादसे के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन खून इतना ज्यादा बह गया था कि उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
एक परिजन के मुताबिक डीसूजा की मौत आठ फुट की ऊंचाई से डेढ़ टन वजनी गाय के गिरने से नहीं हुई है बल्कि इलाज समय पर नहीं मिलने के कारण हुई है। पुलिस ने इस मामले में समीपवर्ती गाय फॉर्म हाउस के मालिक और देरी से इलाज के लिए जिम्मेदार डाक्टरों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
FIRST PUBLISHED : July 15, 2013, 11:39 IST