जापान में आम लोगों की एकजुटता हमेशा चर्चा का विषय रही है। यहां लोगों की एकजुटता ने एक और बार कमाल दिखाया। लोगों ने प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंसी महिला को बचाने के लिए पूरी ट्रेन को ही धकेल दिया और महिला को बचा लिया।
टोक्यो के उत्तरी इलाके साइतामा में मिनाम उरावा स्टेशन पर आज सुबह व्यस्ततम समय में एक 30 साल की महिला अचानक प्लेटफॉर्म से नीचे गिर गई और ट्रेन-प्लेटफार्म के बीच 20 सेंटीमीटर की दूरी में फंस गई। महिला के गिरने की उद्घोषणा होते ही कई लोग 29 टन वजन की ट्रेन धकेलने में जुट गए और आखिरकार उन्होंने महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
FIRST PUBLISHED : July 23, 2013, 04:48 IST