रूस के जंगलों में मिला ‘टार्जन’
Agency:News18India.com
Last Updated:
रूस के जंगलों में एक ऐसा जंगली युवक मिला है जिसका संपर्क बाहरी दुनिया से पूरी तरह से टूटा हुआ था। जिसके परिवार के बारे में भी कोई जानकारी नहीं है।

नई दिल्ली। रूस के जंगलों में एक ऐसा जंगली युवक मिला है जिसका संपर्क बाहरी दुनिया से पूरी तरह से टूटा हुआ था। जिसके परिवार के बारे में भी कोई जानकारी नहीं है।
रूस के पश्चिमी साइबेरिया के अलताय प्रदेश में एक पर्यटक- नगर बेलाकूरिख़ा के पास जंगलों में एक ऐसा जंगली युवक पाया गया है, जो पैदा होने के बाद से अब तक जंगल में ही रह रहा था और जिसका बाहरी दुनिया से कोई संपर्क नहीं हुआ था।
वेब साइट रूस रेडियो के मुताबिक 1993 में पैदा हुए इस युवक के माता-पिता भी जंगली जीवन ही जी रहे हैं। 1997 से यह परिवार जंगल में बनी एक मांद में रह रहा था। लेकिन 2013 के शुरू में इस युवक के माता-पिता बिना उसे कुछ बताए कहीं चले गए।
इस युवक के पास उसके जन्म की पुष्टि का कोई प्रमाण-पत्र नहीं है, न ही कोई पहचान-पत्र है ताकि उसकी सहायता की जा सके। अभियोजन पक्ष ने अदालत में उसके जन्म की पुष्टि करने की याचना दी है।

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें