Ladki Ne Ladke Ko Pita Video: लड़की को प्रपोज करना लड़के को भारी पड़ गया. लड़कियों ने लड़के को पटक-पटक कर मारा.
Ladki Ne Ladke Ko Pita Video: प्यार का इजहार करना और किसी को प्रेम संबंध के लिए प्रपोज करना जरूरी नहीं कि अपराध ही हो. हालांकि, प्रपोज करने का सही तरीका जानना भी महत्वपूर्ण है. कॉलेज जाने वाले छात्रों में इस तरह की घटनाएं काफी आम हैं. सफल रिलेशन के लिए लड़के और लड़की दोनों को एक दूसरे के प्रति समान भावना रखने की आवश्यकता होती है. यदि दोनों में से कोई भी ऐसा महसूस नहीं करता है, तो यह एक बहुत ही बेकार मोड़ ले सकती है. ऐसे ही एक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लड़का कॉलेज की एक लड़की को प्रपोज करता है, तभी लड़कियों के ग्रुप को गुस्सा आ जाता है और लड़के को पटक-पटक कर मारने लगती है.
हाल ही में ट्विटर पर एक वीडियो सामने आया जिसमें कॉलेज की लड़कियों का एक ग्रुप एक लड़के को बेरहमी से पीटता नजर आ रहा है. कई अन्य लोग भी मौके पर नजर आ रहे हैं और लड़के को भागने से रोककर लड़कियों की मदद कर रहे हैं. पहले तो एक शख्स लड़के को जोर से पकड़ता हुआ नजर आता है और नाराज लड़कियों के हवाले कर देता है. लड़कियों की पिटाई से लड़का जोर-जोर से रोने लगता है. लेकिन, लड़कियां उसे माफ करने के मूड में नहीं दिख रही हैं. जब लड़का उनसे दूर जाने की कोशिश करता है, तो उनमें से एक लड़की ने उसे जमीन पर पटक कर बालों से पीछे खींच लिया.
@gharkekalesh kalesh over Valtentine pic.twitter.com/h9VBdrM6K3
— Arhant Shelby (@Arhantt_pvt) January 25, 2023
इस बीच, भीड़ लड़कियों के ग्रुप को भी उसे पीटने के लिए उकसा रही है, जबकि कुछ अन्य लोग इस घटना को अपने मोबाइल कैमरों में रिकॉर्ड कर रहे थे. वीडियो को अरहंत शेल्बी द्वारा शेयर किया गया था और यूजर द्वारा बताया गया है कि लड़के ने एक लड़की को प्रपोज किया, जिससे लड़कियों का ग्रुप भड़क गया. वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई अन्य लोगों द्वारा कई बार शेयर किया जा चुका है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Viral video, Viral video news, Viral Video on Social Media