अमेरिका (United States) में एक छोटा सा बच्चा अच्छी तरह से कॉर्पोरेट लुक में तैयार होकर इंटरव्यू के लिए वहां की एक कंपनी (Child came for Job Interview) में पहुंचा. उसके हाथ में उसका CV भी था. बच्चे की एक्सपर्टीज़ के साथ-साथ उसका एक्सपीरियंस और एजुकेशन (CV of One Year Old Child) भी इस पर लिखी थी. है न कमाल की बात?
इस बच्चे को इतना तैयार होकर नौकरी के लिए इंटरव्यू देने (Child came for Job Interview) इसलिए आना पड़ा, क्योंकि उसकी मां यहां आई थी. घटना अमेरिका के सेंट लुइस (Saint Luis, United States)की है. यहां मैगी नाम की एक महिला की नौकरी कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) के दौरान चली गई थी. घर में रहने के बाद जब उन्हें एक दूसरी कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आया तो मैगी के पास बड़ी प्रॉब्लम ये थी कि वो अपने छोटे से बच्चे को घर में अकेला कैसे छोड़ें? फिर क्या था, बच्चा भी अपना सीवी तैयार करके मम्मी के साथ इंटरव्यू देने पहुंच गया.
क्यूट सीवी में लिखा क्या था?
बच्चे के सीवी (Interesting CV of a Child) में उसके बारे में काफी कुछ लिखा था. मार्च 2020 में उसका जन्म हुआ है और इस वक्त बच्चे की उम्र 1 साल 3 महीना है. आप सोच रहे होंगे कि भला इतने से बच्चे को क्या एक्सपीरियंस होगा? फिर तो आप गलत हैं. उसकी मां ने बच्चे का सीवी (Interesting CV of a Child) तैयार किया है और उसमें लिखा है -
'मुझे सारे स्नैक्स खा जाने की नौकरी चाहिए. बच्चे की योग्यता के तौर पर लिखा गया है कि वो साफ से साफ जगह को 30 सेकेंड में खराब कर सकता है. अपना डायपर खुद ही उतार लेता है. बी और डी से शुरू होने वाले 5 शब्द बोल सकता है. फूलों को नाक के बजाय दांतों से सूंघ सकता है. मां का हाथ पकड़कर नीचे उतर सकता है. बॉल फेंक सकता है और मील भर दूर खड़े कुत्ते को भी पहचान सकता है. बच्चे के एक्सपीरियंस के तौर पर मार्च 2020 से अब तक की डेट लिखी गई है. उसकी पढ़ाई मॉम एंड डैड यूनिवर्सिटी में हुई है और उसका रेफरेंस भी मां और पापा ही दे रहे हैं.'
ये भी देखें- Giant Dog: 50 किलो का है ये 6 फीट लंबा डॉग, डिनर टेबल पर बिब पहनकर खाता है चाव से खाना
सोशल मीडिया (Social Media) हुआ फैन
मैगी ने इस घटना का एक वीडियो बच्चे के सीवी के साथ TikTok पर शेयर किया है. वीडियो में बच्चा वेल ड्रेस्ड होकर कंपनी में आता है और इंटरव्यू के दौरान भी ओनर की सैंडविच से अचार निकालकर खाता हुआ दिख रहा है. जिसने भी इस वीडियो को देखा, उसे बच्चे से प्यार हो गया. लोगों ने इतने परफेक्ट सीवी के लिए मैगी की भी तारीफ की है. अब तक इसे 8.7 मिलियन लोग देख चुके हैं और हजारों लोग इस पर कमेंट कर चुके हैं. मैगी ने कंपनी को इस बात के लिए भी शुक्रिया किया है उन्होंने बच्चे को साथ लाने की इजाज़त दी.