मेष- कला क्षेत्र से जुड़े लोग अधिक अच्छा करेंगे। कौशल और समझ में वृद्धि होगी। मनोरंजक यात्रा संभव है। खर्च पर नियंत्रण रखें। संबंध संवार पर रहेंगे। रहन सहन उत्तम रहेगा। दिन सामान्य से शुभ।
वृष - कारोबारी सिलसिले में यात्रा की अधिकता बनी रह सकती है। प्रतिभा प्रदर्शन के अवसर बढ़ेंगे। आय के विभिन्न स्त्रोत बढ़ सकते हैं। मेहनत की तुलना में लाभ प्रतिशत अच्छा रहेगा। दिन आर्थिक पक्ष को बल देने वाला।
मिथुन - महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। प्रबंधन से संबंध बेहतर होंगे। प्रशासनिक कार्य बनेंगे। पेशेवर इच्छित प्रस्ताव प्राप्त करेंगे। अनुशासन बढ़ाएं। घर परिवार में सुख सौख्य बना रहेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक।
कर्क - धार्मिक कार्याें में बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। सफलता का प्रतिशत उम्मीद से अच्छा रहेगा। कार्याें में तेजी लाएं। भाग्य की प्रबलता का लाभ मिलेगा। सकारात्मकता बढ़त पर रहेगी। दिन श्रेष्ठ फलकारक। शुभ सूचना संभव।
सिंह - संघर्ष में अडिग और अनुशासित बने रहने वाले बाधाओं को भी उपलब्धियों में बदल लेते हैं। गुप्त सहयोग बना रहेगा। अपनों का साथ मनोबल ऊंचा रखेगा। रुटीन पर फोकस रखें। दिन सामान्य फलकारक। आकस्मिक लाभ संभव।
कन्या- घर में उत्सव आनंद का वातावरण रहेगा। भूमि भवन के मामले बनेंगे। लोगों से मेलजोल बढ़ाने में रुचि रहेगी। सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। व्यक्ति विशेष के प्रति आकर्षण अनुभव कर सकते हैं। दिन श्रेष्ठ फलकारक।
तुला- मेहनत, लगन और समर्पण के साथ नीति नैतिकता का संयोग सफलता दिलाता है। यहां वहां की बातों को अनदेखा करें। काम से काम रखें। विपक्ष सक्रिय रह सकता है। दिन सामान्य से शुभ फलकारक। उधार से बचें।
वृश्चिक- समझ, विवेक और बौद्धिकता को बल मिलेगा। सफलता के नए सौपान छुएंगे। परीक्षा प्रतियोगिता में उम्मीद से अच्छा करेेंगे। प्रेम में सफलता। मित्रों से भेंट। भ्रमण मनोरंजन के अवसर बनेंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक।
धनु- भव्य भवन एवं वाहन की अभिलाषा को बल मिलेगा। घर हर्ष आनंद रहेगा। अपनों के प्रेम, नेह और वात्सल्य अभिभूत रहेंगे। भौतिक साधनों में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में सहजता रहेगी। दिन सामान्य से शुभ।
मकर- अवसरों का लाभ उठाने में आगे रहेंगे। पहल पराक्रम और प्रदर्शन में अन्य से आगे खड़े नजर आएंगे। जीत का प्रतिशत अच्छा रहेगा। भाई बहनों में करीबी बढ़ेगी। आलस्य से बचें। दिन उत्तम फलकारक।
कुम्भ- वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा। अपनों के साथ खुशियों बांटेंगे। उत्सव आयोजन में प्रमुखता से शामिल हो सकते हैं। अच्छे होस्ट बने रहेंगे। जोखिम उठाने में आगे रहेंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक। लाइफ स्टाइल बेहतर होगी।
मीन- श्रेष्ठ प्रयासों को आगे बढ़ाएंगे। सभी क्षेत्रों में बेहतर करने के संकेत हैं। प्रभाव और पूछपरख बनी रहेंगे। कोई आपके प्रति खिंचाव अनुभव कर सकता है। प्रयासों और प्रयोगों में गति आएगी। दिन अनुकूलता बढ़ाने वाला। यात्रा संभव।
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
FIRST PUBLISHED : April 07, 2016, 08:11 IST