मेष- आवश्यक कार्याें को यथाशीघ्र पूरा करने का प्रयास करें। देरी से लंबित रहने की आशंका है। अपनों का साथ शुभता को बल देगा। दिन आकस्मिकता बढ़ाने वाला।
वृष- कार्य पेंडिंग रखने की आदत से बचें। परिस्थितियां तेजी से सकारात्मक होंगी। निजी जीवन में सुख बढे़गा। साथी सहयोगी होंगे। घर परिवार में आनंद बढ़ेगा। दिन उत्तरोत्तर शुभ।
मिथुन- महत्वपूर्ण कार्याें को यथाशीघ्र पूरा करें। विपक्ष की सक्रियता कार्य प्रभावित कर सकती है। खर्च बढ़ेगा। स्तरहीन लोगों से करीबी बढ़ाने से बचें। दिन सामान्य शुभ।
कर्क- घर परिवार में सहजता बढ़ेगी। पूर्व मित्रों से भेंट संभव है। पठन पाठन में रुचि बढ़ेगी। प्रतिस्पर्धा में अच्छा करेंगे। दिन शुभ फलकारक। वार्तालाप में सतर्कता रखें।
सिंह- घर परिवार की असहमति से कार्य करने से बचें। सक्रियता और प्रभाव बना रहेगा। लंबी दूरी की यात्रा संभव है। कामकाज में सहजता बढ़ेगी। दिन सामान्य फलकारक।
कन्या- साहस पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा। सोचा समझा जोखिम उठा सकते हैं। खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। बंधुओं से करीबी बढ़ेगी। सामाजिक कार्याें में रुचि लंेगे। संपर्क संवरेगा।
तुला- मेहनत और लगन से उचित स्थान पाने में सफल होंगे। अपनों के साथ हर्ष आनंद से रहेंगे। उत्सव आयोजन में शामिल हो सकते हैं। दिन उत्तम फलकारक। यथासंभव मीठा बोलें।
वृश्चिक- जिम्मेदारियों को समय से पूरा करने का प्रयास करें। पूर्वाग्रह से बचें। न्यायिक मामले पक्ष में रहेंगे। दिन शुभ फलकारक। प्रभाव बढ़ेगा। अपरिचितों से सावधान रहें।
धनु- रिश्ते बेहतर होंगे। बातचीत में पहल करेंगे। विवादों को टालें। न्यायिक मामले उभर सकते हैं। खर्च पर नियंत्रण रखना कठिन होगा। दिन सामान्य फलकारक। विनम्रता बढ़ाएं।
मकर- आर्थिक क्षेत्र से जुड़े मामले बनेंगे। कॉरपोरेट चर्चाओं में अच्छा करेंगे। लंबित कार्याें में गति आएगी। लाभ संवार पर रहेगा। दिन हितकारक। काम से काम रखें।
कुंभ- दीर्घकालीन योजनाओं को आगे बढ़ा सकते हैं। सभी वर्ग के लोगों का सहयोग रहेगा। महत्वपूर्ण प्रस्ताव मिल सकता है। दिन उत्तम फलकारक। काम में फोकस बढ़ाएं।
मीन- सहजता से आगे बढ़ते रहें। सफलता का प्रतिशत अच्छा रहेगा। भाग्य की प्रबलता बढ़ेगी। आकस्मिक लाभ की संभावना बढ़ेगी। दिन धार्मिकता को बल देने वाला।
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
FIRST PUBLISHED : August 11, 2016, 07:23 IST