मेष- नए पुराने मित्रों से भेंट हर्ष बढ़ाएगी। उन्हें अधिकाधिक समय देने की सोच रहेगी। कार्य में सतर्कता बनाए रखें। लेन देन में स्पष्टता रखें। दिन शुभ।
वृष- घर में मांगलिक वातावरण रहेगा। करीबियों के साथ समय बिताएंगे। मित्रों से भेंट होगी। संसाधनों में वृद्धि। दिन उत्साह बढ़ाने वाला। प्रतियोगिता में सफलता।
मिथुन- परिचितों मेल मुलाकात में समय देंगे। शुभ सूचनाएं साझा करेंगे। उत्सव आयोजन में भाग ले सकते हैं। संसाधनों में वृद्धि होगी। दिन सुखकारक। सोच बड़ी रखें।
कर्क- करीबियों में प्रभाव और पूछपरख बढ़ेगी। घर में उत्सव आयोजन संभव है। अच्छे होस्ट बने रहेंगे। सामाजिक संपर्क बेहतर रहेगा। मित्र संबंधों को बल मिलेगा।
सिंह- मूल्यवान भेंट प्राप्त हो सकती है। साथ ही आप भी किसी को बहुमूल्य गिफ्ट दे सकते हैं। यात्रा की संभावना है। अच्छे होस्ट बने रहेंगे। दिन उत्तम फलकारक।
कन्या- इनोवेटिव आइडियाज पर काम कर सकते हैं। लो भी करेंगे उसमें आपकी शैली की छाप नजर आएगी। आर्थिक गतिविधियों में रुचि बनी रहेगी। लाभ-व्यय बढ़ा हुआ रहेगा।
तुला- रिश्तों में ऊर्जा भरने का प्रयास होगा। खर्च के प्रति बेफिक्र बने रह सकते हैं। प्रतिभा प्रदर्शन के अवसर बनेंगे। आय के विभिन्न स्त्रोत बने रहेंगे। दिन शुभकारक।
वृश्चिक- सफलता का प्रतिशत उम्मीद से अच्छा बना रहेगा। सभी का सहयोग मिलेगा। प्रियजनों से मुलाकात संभव है। भाग्य की प्रबलता का लाभ उठाएं। दिन श्रेष्ठ फलकारक।
धनु- मित्रों के साथ मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। धर्म और आस्था बढ़त पर रहेंगे। सभी वर्गाों का सहयोग मिलेगा। प्रयास प्रभावी रहेंगे। शुभ प्रस्ताव संभव। दिन उत्तम।
मकर- सुखद सरप्राइज मिल सकती है। मनोरंजक सैर पर जा सकते हैं। मित्रों से भेंट होगी। उत्साह बढ़ेगा। संपर्क बेहतर होगा। दिन भाग्य बल को बल देने वाला।
कुंभ- अपनों की खुशी का ध्यान रखेंगे। घर में शुभता का संचार रहेगा। मित्र संबंध प्रगाढ़ होंगे। गुप्त समर्थन हासिल होगा। सुखद सरप्राइज संभव। दिन सामान्य से शुभ।
मीन- मित्रों का भरोसा जीतेंगे। नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा। सबको साथ लेकर चलेंगे। सामंजस्य क्षमता बढ़ेगी। बौद्धिक कार्याें में बेहतर बने रहेंगे। प्रलोभन में न आएं।
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Horoscope
FIRST PUBLISHED : August 07, 2016, 07:30 IST