मेष- पर्सनल मैटर्स पक्ष में रहेंगे। लाइफ पार्टनर सहयोगी रहेगा। सकारात्मकता बढ़ेगी। शुभ प्रस्ताव संभव। साझा कोशिशों को बल मिलेगा। दिन उत्तम फलकारक।
वृष- पहल पराक्रम में आगे रहेंगे। जोखिम लेने में जल्दबाजी न दिखाएं। उचित विचार अवश्य करें। खर्च पर ध्यान दें। शत्रुओं के प्रति कठोर रहेंगे। दिन सामान्य से शुभ।
मिथुन- परीक्षा प्रतियोगिता में आगे रहेंगे। सफलता का प्रतिशत अच्छा रहेगा। मित्रों से मुलाकात होगी। दिन श्रेष्ठ फलकारक। शुभ सूचना मिल सकती है। वाणी व्यवहार विनम्र रखें।
कर्क- एक व्यक्ति के लिए उसके घर से बेहतर जगह कोई नहीं होती। उसे संवारें। अपनों की बात ध्यान से सुनें। कामकाज में सहजता रहेगी। मेहमानों के आने की संभावना है।
सिंह- सबके हित में अपना हित मानना सर्वाेत्तम गुण है। सामाजिक दायित्वों को बखूबी निभाएंगे। विनम्रता, विवेक और श्रेष्ठ व्यवहार से सभी प्रभावित होंगे। शुभ सूचना संभव।
कन्या- रहन सहन अत्यंत आकर्षक रहेगा। भव्यता और सभ्यता पर फोकस बढ़ेगा। मेहमान आ सकते हैं। खर्च पर अंकुश रखें। दिन श्रेष्ठ फलकारक। शुभ कार्याें में रुचि लेंगे।
तुला- श्रेष्ठ समय है। वरिष्ठों को प्रभावित करेंगे। सृजनात्मक कार्याें में रुचि रहेगी। आय के नवीन स्त्रोत निर्मित हो सकते हैं। पूछपरख बढ़ेगी। पर्सनल मैटर्स पक्ष में रहेंगे।
वृश्चिक- अच्छे कार्य भी सही समय पर ही प्रभावी होते हैं। जल्दबाजी न दिखाएं। रिश्तों में भरोसा बढ़ेगा। खर्च पर नियंत्रण रखें। भाग्य की पक्ष प्रबलता बनी रहेगी। दिन उत्तम।
धनु- लाभ के बेहतर अवसर बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकाधिक समय देने की सोच रखें। सफलता का प्रतिशत अच्छा रहेगा। नीति नियमों का पालन करें। दिन शुभ फलकारक।
मकर- सबका साथ उत्साह बढ़ाएगा। प्रबंधन एवं प्रशासनिक कार्य बनेंगे। गरिमा गोपनीयता का ध्यान रखें। दाम्पत्य में प्रेम और पवित्रता बढ़ेगी। दिन उत्तम फलकारक। सेहत पर ध्यान दें।
कुंभ- भाग्य की प्रबलता से सभी कार्य बनेंगे। स्थायित्व से जुड़े प्रयासों को बल मिलेगा। धर्म अध्यात्म में रुचि रहेगी। मनोरंजक यात्रा संभव। दिन श्रेष्ठ फलकारक। शत्रु शांत रहेगा।
मीन- नए कार्य की शुरूआत में जल्दबाजी न दिखाएं। समय प्रबंधन बढ़ाएं। परीक्षा प्रतियोगिता में बेहतर बने रहेंगे। आकस्मिकता पर अनुशासन से अंकुश रखें। दिन सामान्य।
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Horoscope
FIRST PUBLISHED : August 09, 2016, 06:26 IST