मेष- प्रियजनों के साथ श्रेष्ठ समय बिताएंगे। घर में आनंद रहेगा। मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। सभी से स्नेह और सम्मान पाएंगे। प्रतिभा प्रदर्शन संवरेगा। दिन हितकर।
वृष- बंधु जनों में करीबी बढ़ेगी। धर्म संस्कार को बल मिलेगा। सबके साथ आउटिंग को जा सकते हैं। घर में मंगलमय वातावरण रहेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक।
मिथुन- अपनों का उत्साह देखते बनेगा। भाग्य की प्रबलता से सभी कार्य सधेंगे। भाई बहनों में प्रेम और स्नेह बढ़ेगा। खुशियों को साझा करेंगे। दिन उत्तरोत्तर शुभ।
कर्क- सबका ख्याल रखेंगे। अपनों के साथ श्रेष्ठ समय बिताएंगे। सुखद सरप्राइज मिल सकती है। अति उत्साह से बचें। खानपान का ध्यान रखें। दिन शुभकारक।
सिंह- संपल्पों को बल मिलेगा। अवरोध स्वतः दूर होंगे। घर में सुखद वातावरण रहेगा। यात्रा की संभावना है। पूछपरख बढ़ेगी। दिन श्रेष्ठ फलकारक। भाई बहनों में करीबी बढ़ेगी।
कन्या- संबंधों को निभाने में आगे रहेंगे। शुभ कार्याें में क्षमता से अधिक करेंगे। प्रियजनों से भेंट होगी। भ्रमण मनोरंजन पर जा सकते हैं। दिन शुभ। पहल करने में आगे रहेंगे।
तुला- प्रियजनों से भेंट होगी। उत्साहित रहेंगे और सबको रखेंगे। परिस्थितियों से तालमेल बढ़ेगा। वाणी व्यवहार में मधुरता रखें। दिन शुभ लाभ को बल देने वाला।
वृश्चिक- वादा निभाने में आगे रहेंगे। घर परिवार में हर्ष आनंद रहेगा। अपनों का साथ सुख सौख्य बढ़ाएगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। दिन मंगलकारी। विनम्रता बढ़ाएं।
धनु- भाग्य की प्रबलता बनी रहेगी। भाई बहनों में करीबी बढ़ेगी। स्मरणीय पल साझा करेंगे। धर्म संस्कार को बढ़ावा मिलेगा। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। दिन शुभ।
मकर- घर आंगन अपनों से चहकेगा। सब मिलकर खुशियों को साझा करेंगे। प्रेम और विश्वास को बल मिलेगा। वाणी व्यवहार और रहन सहन संवरेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक।
कुंभ- अपनों के स्नेह से अभिभूत रहेंगे। खुशियों को साझा को सबसे साझा करेंगे। सृजन को बल मिलेगा। शुभ प्रस्ताव पाएंगे। लोकप्रियता और पूछपरख बनी रहेगी। दिन श्रेष्ठ।
मीन- भाई बहनों से भेंट के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। शुभ कार्याें में बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। खर्च पर ध्यान दें। दिन उत्तम फलकारक। शुभ सूचनाएं साझा करेंगे।
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
FIRST PUBLISHED : August 18, 2016, 08:01 IST