मेष- घर की अपेक्षा बाहर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता संभव। अपनों का सम्मान करें। दिन सामान्य से शुभ फलकारक। जल्दबाजी न दिखाएं।
वृष- शुभ संदेशों का आदान प्रदान संभव है। वाणिज्यिक कार्याें में रुचि रहेगी। भाग्य सहयोगी रहेगा। भाई बहनों से करीबी बढ़ेगी। दिन शुभ फलकारक। आलस्य त्यागें।
मिथुन- कुल कुटुम्ब में शुभता का संचार रहेगा। वस्तु संग्रह पर जोर देंगे। वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा। दिन उत्तम फलकारक। उत्सव आयोजन में शामिल हो सकते हैं।
कर्क- सफलता का प्रतिशत अच्छा रहेगा। बल-बुद्धि का बेहतर प्रयोग प्रयासों में सटीकता बढ़ाएगा। दाम्पत्य में मधुरता बढ़ेगी। दिन लोकप्रियता बढ़ाने वाला।
सिंह- व्यक्तित्व आकर्षक और प्रभावी रहेगा। शुभ कार्याें में रुचि बनी रहेगी। दान धर्म में रुचि लेंगे। विवाद टालें। दिन श्रेष्ठ फलकारक। रचनात्मक कार्याें को बल मिलेगा।
कन्या- लाभ पर फोकस बढ़ाएं। चर्चाओं में प्रभावी रहेंगे। प्रदर्शन संवरेगा। शॉर्ट टर्म गेन अच्छा रहेगा। दिन हितकारक। कार्यक्षेत्र में अधिकाधिक समय देने की सोच रखें।
तुला- प्रशासनिक प्रयासों में तेजी लाएं। सभी के सहयोग श्रेष्ठ देने में सफल होंगे। घर परिवार में हर्ष आनंद रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि। दिन उत्तम फलकारक।
वृश्चिक- भाग्य की प्रबलता सभी क्षेत्रों में शुभता भरेगी। संस्कारों को बढ़ावा मिलेगा। धर्म मनोरंजन में रुचि रहेगी। दिन श्रेष्ठ फलकारक। योजनाओं में तेजी लाएं।
धनु- विवेक और विनम्रता से सभी क्षेत्रों में सफलता पाई जा सकती है। आकस्मिकता बनी रह सकती है। अपनों का सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी न दिखाएं। दिन सामान्य।
मकर- पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा। साथी अपेक्षाओं से अच्छा करेगा। साझा प्रयासों में तेजी आएगी। शुभ प्रस्ताव मिल सकते हैं। दिन श्रेष्ठ फलकारक।
कुंभ- मेहनत पर जोर दें। अवरोधों को सहजता से दूर कर सकते हैं। खर्च पर नियंत्रण रखें। विषयगत दक्षता बढ़ाएं। दिन सामान्य से शुभ। सुनी सुनाई पर बातों पर भरोसा न करें।
मीन- मित्रों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। हर्ष उत्साह में वृद्धि होगी। प्रियजन से भेंट संभव है। बौद्धिक प्रयासों को बल मिलेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक। तेजी बनाए रखें।
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
FIRST PUBLISHED : August 29, 2016, 07:41 IST