मेष- अपनों के सहयोग और समर्थन से उत्साहित रहेंगे। अनुशासन पर जोर दें। धनधान्य संग्रह में रुचि लेंगे। वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा। दिन उत्तम।
वृष- व्यक्तिगत मामलों को आगे बढ़ाने में सहजता रहेगी। नवीनता पर जोर रहेगा। साथी की सुनें। अपनों का ख्याल रखें। दिन श्रेष्ठ फलकारक।
मिथुन- कैलकुलेटिव रिस्क ही उठाएं। पूर्ण तैयारी के बिना निर्णय लेने से बचें। मेहनत से भाग्य को बल मिलेगा। दिन खर्च को बढ़ाने वाला। रिश्ते बेहतर होंगे।
कर्क- आर्थिक मामलों में तेजी दिखाएं। कॉरपोरेट मीटिंग्स में प्रभावी रहेंगे। नवीन समझौते संभव हैं। लाभ बढ़त पर रहेगा। प्रतिभा से प्रभावित करेंगे। दिन हितकर।
सिंह- कार्य व्यापार में शुभता का संचार रहेगा। पारिवारिक मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप से बचें। सभी सहयोगी होंगे। दिन उत्तम फलकारक।
कन्या- भाग्य की प्रबलता और पहल करने की क्षमता आपको औरों से आगे खड़ा करेगी। धर्म मनोरंजन में रुचि लेंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक।
तुला- अपनों भावनाओं के विरुद्ध जाकर कोई कार्य न करें। आकस्मिकता बनी रह सकती है। मितभाषी बने और कर दिखाने में यकीन रखें। दिन सामान्य शुभ।
वृश्चिक- रिश्तों को संवारने के लिए अतिरिक्त प्रयास की जरूरत होगी। पूर्वाग्रह से बचे रहे तो निश्चित ही श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त होंगे। दिन उत्तम फलकारक।
धनु- विरोधियों को जवाब देने की जल्दी न दिखाएं। समय स्वयं न्याय करता है। खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। दिन सामान्य फलकारक। सेहत पर ध्यान दें।
मकर- कार्य व्यापार से जुड़ीं दीर्घकालीन योजनाओं को आगे बढ़ाने का समय है। दिखावे और बड़प्पन से दूर रहकर लक्ष्य पर फोकस करें। दिन शुभ।
कुंभ- संसाधनों में वृद्धि होगी। समकक्षों का सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख सौख्य बना रहेगा। वरिष्ठों से बहस से बचें। दिन सामान्य से शुभ।
मीन- योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाएं। ढिलाई से मामले लंबित रह सकते हैं। दिन शुभ फलकारक। मेहनत पर भरोसा बढ़ेगा। अंधविश्वास से बचें।
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
FIRST PUBLISHED : August 26, 2016, 09:43 IST