होम /न्यूज /एस्ट्रो /08 सितंबर 2022 का राशिफल: कर्क और सिंह राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार, कन्या राशि वाले रहेंगे चिंतित

08 सितंबर 2022 का राशिफल: कर्क और सिंह राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार, कन्या राशि वाले रहेंगे चिंतित

आज का राशिफल

आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal- आज का राशिफल, ०८ सितंबर २०२२ Kark, Singh, Kanya Aaj Ka Rashifal, 08 September 2022 | कर्क, सिंह और कन् ...अधिक पढ़ें

  • News18Hindi
  • Last Updated :

कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 08 September 2022)

आज का दिन दोस्तों और स्वजनों के साथ आनंदपूर्वक गुजार सकेंगे. मनोरंजक प्रवृत्तियों का भी आनंद प्राप्त होगा. व्यापार में भी लाभ होने की संभावना अधिक है. भागीदारों से भी लाभ होगा. छोटी यात्रा या पर्यटन का आयोजन हो सकता है. सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा.

सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 08 September 2022)

आज आपके परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा. पारिवारिक सदस्यों के साथ मिलकर आप आनंदपूर्वक समय व्यतीत करेंगे. शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. यश, कीर्ति और आनंद की प्राप्ति होगी. नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा. बीमार व्यक्ति को रोग से मुक्ति मिलेगी. ननिहाल की तरफ से अच्छे समाचार मिलेंगे तथा लाभ होगा. विरोधियों की पराजय होगी.

कन्या राशिफल (Kanya Rashifal, 08 September 2022)

आज विद्यार्थियों के लिए समय कठिन है. संतान के विषय में आपको चिंता बनी रहेगी. शेयर-सट्टे से संभलकर चलिएगा. मन में खिन्नता का अनुभव होगा. आज बौद्धिक चर्चाओं में न उतरना आपके लिए हितकारी रहेगा.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

टॉप स्टोरीज
अधिक पढ़ें