होम /न्यूज /एस्ट्रो /06 फरवरी 2023 का राशिफल: कर्क राशि वालों का धन अधिक खर्च होगा, सिंह, कन्या राशि वाले वाणी पर रखें संयम

06 फरवरी 2023 का राशिफल: कर्क राशि वालों का धन अधिक खर्च होगा, सिंह, कन्या राशि वाले वाणी पर रखें संयम

आज का राशिफल

आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal- आज का राशिफल, ०६ फरवरी २०२३ Kark, Singh, Kanya Aaj Ka Rashifal, 06 February 2023 | कर्क, सिंह और कन्या ...अधिक पढ़ें

कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 06 February 2023)

आज भावनाओं के प्रवाह में आप न बह जाएं. छोटे प्रवास या पर्यटन की संभावना है. आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा और मन भी खुश रहेगा. दोपहर के बाद कोई काम नहीं बनने से आप चिड़चिड़े रहेंगे. किसी भी तरह के गलत काम में आज ना पड़ें. धन का खर्च अधिक होगा.

सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 06 February 2023)

आज निर्णय लेने की स्थिति में आप नहीं रहेंगे. पारिवारिक कामों के पीछे धन का खर्च होगा. वाणी पर संयम रखें. नौकरी या व्यापार में उलझन दूर करने के लिए बड़ों की मदद लग सकती है. संबंधियों के साथ मनमुटाव के प्रसंग बनेंगे. दोपहर बाद दोस्तों के साथ हुई भेंट से मन प्रसन्न होगा.

कन्या राशिफल (Kanya Rashifal, 06 February 2023)

आज का आप का दिन मध्यम फलदायी है. फिर भी शारीरिक और मानसिक रूप से सुख-शांति रहेगी. व्यावसायिक क्षेत्र में भी वातावरण अनुकूल रहेगा. दोपहर के बाद आप के मन की स्थिति दुविधापूर्ण रहेगी. इससे आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में बाधा होगी. आज वाणी पर संयम बरतें. कोर्ट-कचहरी के कामों में निर्णय लेते समय सावधानी रखें. धनहानि के साथ-साथ मानहानि भी हो सकती है.

ये भी पढ़ें-
मेष राशि वाले आज यात्रा टालें, वृष, मिथुन राशि वाले नए काम की शुरुआत ना करें
तुला राशि वालों को संतान से सुख मिलेगा, वृश्चिक, धनु राशि वालों के लिए भाग्य वृद्धि का दिन
मकर राशि वालों को आर्थिक तंगी रहेगी, कुंभ, मीन राशि वालों को व्यापार में लाभ मिलेगा

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

टॉप स्टोरीज
अधिक पढ़ें