होम /न्यूज /एस्ट्रो /21 मार्च 2023 का राशिफल: कर्क राशि वालों के परिवार में तकरार होगी, सिंह, कन्या राशि वालों के काम होंगे सफल

21 मार्च 2023 का राशिफल: कर्क राशि वालों के परिवार में तकरार होगी, सिंह, कन्या राशि वालों के काम होंगे सफल

आज का राशिफल

आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal- आज का राशिफल, २१ मार्च २०२३ Kark, Singh, Kanya Aaj Ka Rashifal, 21 March 2023 | कर्क, सिंह और कन्या रा ...अधिक पढ़ें

कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 21 March 2023)

आज नेगेटिव विचार आपको घेरे रखेंगे. वाणी पर संयम रखें. परिवार में तकरार होने से शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता आपको सताएगी. दोपहर के बाद विदेश से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे. संतान के विषय में चिंता रहेगी. अधिकारी आपसे नाराज रहेंगे. फिर भी विरोधियों के साथ वाद-विवाद में न पड़ने की सलाह आपको दी जाती है.

सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 21 March 2023)

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप प्रसन्न और आनंदित रहेंगे. मित्रों तथा संबंधियों के साथ घूमने-फिरने की योजना बनाएंगे और आनंददायी प्रवास भी कर पाएंगे. सामाजिक रूप से सम्मान प्राप्त होगी. भागीदारों के साथ चर्चा सकारात्मक होगी. दोपहर के बाद आप मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव करेंगे. क्रोध की भावना अधिक रहेगी. भीतरी शांति के लिए प्रभु भक्ति और आध्यात्मिकता का सहारा लेंगे.

कन्या राशिफल (Kanya Rashifal, 21 March 2023)

आप के स्वभाव में आज कुछ अधिक संवेदनशीलता रहेगी. काम की सफलता से मानसिक रूप से आप प्रफुल्लित रहेंगे. यश और कीर्ति में भी वृद्धि होगी. मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे. शारीरिक और मानसिक रूप से आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे. पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी. आपके प्रत्येक काम में आज दृढ़ता और आत्मविश्वास छलकता दिखेगा. पर्यटन में आपकी रुचि रहेगी.

इसे भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: मकर राशि वालों के भाग्य में वृद्धि होगी, कुंभ, मीन राशि वाले आज सोच-समझकर बोलें

आज का राशिफल: तुला राशि वालों का अचानक होगा भारी खर्च, वृश्चिक, धनु राशि वाले छोटी यात्रा पर जाएंगे

आज का राशिफल, 21 मार्च 2023: मेष राशि वाले शादी योग्य युवाओं का रिश्ता होगा तय, वृष, मिथुन राशि वालों के लिए दिन शुभ

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

टॉप स्टोरीज
अधिक पढ़ें