होम /न्यूज /बिहार /नाबालिग से रेप के बाद वीडियो वायरल किया, मौलवी समेत दो के खिलाफ FIR

नाबालिग से रेप के बाद वीडियो वायरल किया, मौलवी समेत दो के खिलाफ FIR

13 साल की बालिका को अगवा कर खेत में गैंगरेप, दो के खिलाफ मामला दर्ज (सांकेतिक फोटो)

13 साल की बालिका को अगवा कर खेत में गैंगरेप, दो के खिलाफ मामला दर्ज (सांकेतिक फोटो)

Banka Rape Case: बिहार के बांका में आरोपी ने दो बार पीड़िता को शिकार बनाया. पीड़िता ने इसकी शिकायत जब परिवार से की तो स ...अधिक पढ़ें

बांका. बिहार के बांका में एक नाबालिग से लगातार दुष्कर्म करने और दुष्कर्म का वीडियो वायरल (Viral Video) करने का मामला सामने आया है. घटना जिले के सदर अनुमंडल के धोरैया के रणगांव बुजुर्ग की है. गांव की एक युवती 19 मई को शौच के लिये अपने घर से बाहर निकली थी इसी बीच गांव के ही शमशेर नामक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया.

दुष्कर्म के बाद युवक ने पीड़िता को वीडियो वायरल करने की चेतावनी दी, जिसके बाद पीड़िता परिवार के डर और लोक लाज के चलते चुप रही. इस घटना के दो दिन बाद भी आरोपी युवक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करता रहा. दूसरी बार रेप की घटना होने के बाद पीड़िता ने सारी जानकारी अपने परिजनों को दी जिसके बाद परिजन युवक के घर उसके परिवार से घटना की शिकायत करने गए.

इस दौरान लड़की के पिता से मारपीट और गाली-गलौज की गई साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया और युवक ने रेप का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. बाद में कोई चारा नहीं देख युवती के पिता अपनी बेटी को लेकर धोरैया थाना पहुंचे और पुलिस को सारी जानकारी देते हुए आरोपी युवक शमशेर और उसके पिता मौलवी यूनुस पर मामला दर्ज कराया.

इस घटना के बाद से आरोपी युवक और उसके पिता घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं. पीड़िता के पिता ने कहा कि बेटी पढ़ाई करने के लिये जाने के दौरान भी युवक छेड़छाड़ करता था, बावजूद हम सभी चुप लगा जाते थे. इस मामले को लेकर धोरैया थानाध्यक्ष महेश्वर राय ने केस दर्ज होने की पुष्टि करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने की बात कही.

Tags: Bihar News, Crime In Bihar, Rape

टॉप स्टोरीज
अधिक पढ़ें