होम /न्यूज /बिहार /जाम छलकाने के चक्कर में भूला शादी का डेट! अगले दिन दोस्तों के साथ पहुंचा लड़की के घर, फिर जो हुआ वो...

जाम छलकाने के चक्कर में भूला शादी का डेट! अगले दिन दोस्तों के साथ पहुंचा लड़की के घर, फिर जो हुआ वो...

लड़का अपने पांच दोस्तों के साथ दूसरे दिन बुधवार शाम 4:00 बजे लड़की वालों के घर पहुंचा. जिसमें लड़का नशे में दिखाई दे रह ...अधिक पढ़ें

रिपोर्ट-शिवम सिंह
भागलपुर. क्या कोई अपनी शादी की तारीख भूल सकता है. मगर बिहार के भागलपुर जिले में ऐसा ही एक मामला देखने को मिला. जब लड़का शादी की तारीख और दिन भूल गया. 13 मार्च के बदले अगले दिन वह शाम यानी 14 मार्च को शाम 4 बजे पांच दोस्तों के साथ बारात लेकर लड़की वालों के यहां पहुंचा.

दरअसल, भागलपुर जिले के सुल्तानगंज के मिर्जापुर गांव में एक लड़की की शादी मंगलवार को होने वाली थी. दुल्हन नेहा पूरी तरह से तैयार लड़के का इंतजार कर रही थी. घर वाले बारात के इंतजार में पलके बिछाए हुए थे. लेकिन उनकी तैयारी धरी की धरी रह गई.जब पूरी रात लड़का शादी के मंडप पर नहीं पहुंचा. दूसरे दिन पता चला कि लड़का शराब पीकर रास्ते में ही रह गया है.

दूसरे दिन लड़का-लड़की वालों के यहां पहुंचा

लड़का अपने पांच दोस्तों के साथ दूसरे दिन बुधवार शाम यानी 14 तारीख 4:00 बजे लड़की वालों के घर पहुंचा. जिसमें लड़का नशे में दिखाई दे रहा था.इस पर शादी के दिन से बरात का इंतजार कर रहे लड़की पक्ष व लड़की इसको देख हैरान हो गए. इसके बाद लड़की ने शादी करने से मना कर दिया.

लड़के को बनाया बंधक
लड़की ने कहा कि लड़का अभी से ही शराबपीकर नौटंकी कर रहा है,.तो शादी के बाद क्या करेगा? इसके बाद दोनों में नोकझोंक हुई. इसी बीच लड़की पक्ष ने लड़के को बंधक बना लिया. शादी के लिए खर्च किए गए पैसे की वसूली की मांग करने लगे. बतादें की सुल्तागंज के मिर्जापुर गांव की रहने वाली लड़की नेहा कुमारी की शादी कहलगांव के अंतिचक के रहने वाले स्व.संतलाल मंडल के पुत्र संतोष कुमार मंडल से तय हुई थी.

शादी से पहले लड़के बारे में मिली थी गलत जानकारी
इस घटना की जानकारी परिजनों के द्वारा पुलिस को दी गई.लड़की के परिजन शादी में खर्च हुए रुपयों के लिए लड़के के परिजन से डिमांड कर रहे हैं.लड़की पक्ष में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं.लड़की पक्ष शादी को लेकर अपनी बेटी के लिए चिंतित दिख रहा है. लड़की नेहा का कहना है कि शादी के पूर्व लड़के ने कहा था कि वह शराब का नशा नहीं करता है, लेकिन बाद में जानकारी मिली कि लड़का नशे का आदी है. पहले से ही लड़के की शादी हो चुकी है.

Tags: Bhagalpur news, Wedding

टॉप स्टोरीज
अधिक पढ़ें