
पटना. पूरे देश में अगर सबसे बड़ा मुद्दा कोई है तो वह है बेरोजगारी. बीते एक दशक में बेरोजगारों की बढ़ती संख्या के बीच रोजगार के सीमित होते अवसर, उसपर सरकारी नौकरी करने वाली भर्ती करने की एजेंसियों का अभ्यर्थियों की समस्याओं को लेकर बेरुखी, बड़ा मुद्दा बन गया है. हाल में ही ट्विटर पर रोजगार को लेकर कई हैशटैग भी चलाए गए हैं. इसी क्रम में सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म पर भी अभ्यर्थी लगातार अपनी आवाज उठा रहे हैं. ऐसे ही आवाज को अपने अंदाज में ताकत देने वालों में से एक हैं भागलपुर से ताल्लुक रखने वाले यूट्यूबर आदर्श आनंद. इनका बनाया एक वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है जिसमें इन्होंने एसएससी, रेलवे जैसी भर्ती एजेंसियों की कार्यशैली पर भी तीखे अंदाज में कटाक्ष किया है.
इस गाने के लिरिक तो आदर्श आनंद के अपने हैं, लेकिन धुन कर्ज सिनेमा के गाने ऊं शांति की धुन पर है. इस गाने के बोल कुछ यूं हैं…. ”हे तुमने कभी कोई फॉर्म फिल किया. रेलवे को कोई चांस दिया. मैंने भी दिया. ला… ला… ला… मेरी उमर के बेरोजगारो जाति धर्म के चश्मे उतारो…. मेरी उमर के बेरोजगारी जाति धर्म के चश्मे उतारो. देखो ये कमिशन… दे रहे हैं हमको टेंशन. यूपीएसएससी, एसएससी, रेलवे… हर कोई खेलता है छात्रों से खेल वे, लेते नहीं हैं एग्जाम यूंहीं साल हमारे बर्बाद करते. लेते नहीं हैं एग्जाम यूं ही साल हमारे बर्बाद करते. और ले चुके एग्जाम बिन रिजल्ट तरसे… तो गाओ दो… नौकरी… नौकरी हमको. दो नौकरी… नौकरी हमको. ” यह वीडियो इतना लोकप्रिय हो चुका है कि इसे समाज के सभी तबकों के लोग अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खूब शेयर कर रहे हैं.
हे..कभी तूने SSC का फ़ॉर्म फ़िल किया…
(फ़ोकस पीछे कोरस में ब्लू टी शर्ट वाले पर रखें। असली कलाकार तो वही है ) pic.twitter.com/6e8237ex0s
— Narendra nath mishra (@iamnarendranath) October 16, 2021
आदर्श आनंद का यह वीडियो कितना पॉपुलर हो चुका है इसका पता इस बात से ही लगता है कि वीडियो को 2 लाख 87 हजार से अधिक लाइक्स मिले हैं. इस पर 8 हजार से ज्यादा कमेंट किए गए हैं. यही नहीं 59 हजार से भी अधिक बार यह वीडियो शेयर किया गया है. अब तक 6.4 मिलियन से ज्यादा व्यूज भी मिल चुके हैं. जाहिर है आदर्श आनंद ने देश की इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान दिलाया है जो खास तौर पर युवाओं द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है.
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन और देखें Live TV News18 हिंदी की वेबसाइट पर. जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड, खेल जगत, बिज़नेस से जुड़ी News in Hindi.
हमें Facebook, Twitter, Instagram और Telegram पर फॉलो करें.