LIVE NOW
पटना. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन को लेकर बिहार विधानसभा में तैयारियां लगातार जारी है. विधानसभा परिसर में राष्ट्रपति के कारकेड का रिहर्सल किया गया, इस दौरान पटना पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे. विधानसभा में राष्ट्रपति के साथ-साथ राज्यपाल और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कारकेड का भी रिहर्सल किया गया साथ ही राष्ट्रपति आगमन को लेकर बनाई गई संचालन समिति की भी बैठक विधानसभा में आयोजित की गई. जिसमें विधानसभा अध्यक्ष के साथ-साथ उप मुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद रेणु देवी सहित कई विभागों के अधिकारी शामिल हुए
आरा- 13 अक्टूबर से लापता युवक का नहर में मिला सिर कटा शव,प्रेमिका से मिलने जाने के बाद से लापता था युवक,हाथ-पैर और सिर काटकर की गई थी युवक की हत्या, प्रेमिका के भाई और पिता पर लगा हत्या का आरोप,पुलिस ने युवक के प्रेमिका,भाई और पिता को किया गिरफ़्तार,जगदीशपुर के मूंगौल गांव के नहर में फेंका मिला शव,मृतक के शर्ट से हुई पहचान,जगदीशपुर पुलिस घटना की जांच में जुटी
नेपाल के तटीय इलाकों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसा नजारा नजर आ रहा है। अररिया के जोगबनी सीमा से सटे नेपाल के बीराटनगर के सरोसिया-केशल्या मार्ग पर बॉर्डर इलाके के वार्ड नंबर 11 और 12 दरैया मुहल्ले का यह दृश्य है। बता दें कि नेपाल में केसल्या नदी के साथ कई नदियां उफना गयी है जिसकी वजह से नेपाल के इस मुहल्ले में बाढ़ सा नजारा देखने को मिल रहा है।
कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास की आरजेडी की बीजेपी के साथ साँठ-गाँठ वाले बयान पर आरजेडी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा कि भक्त चरण दास को बिहार की सामाजिक, आर्थिक स्थिति की जानकारी नहीं है. इतिहास की जानकारी नहीं है. एल के आडवाणी को रोकने का साहस लालू जी ने किया था किसी कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने नहीं किया. आरजेडी की क़ुर्बानी की जानकारी कांग्रेस प्रभारी को नहीं है
पटना. बिहार में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. पटना सहित राज्य के अलग-अलग हिस्सों में रह-रहकर बारिश हो रही है. लगातार हो रही बारिश के कारण जहां एक तरफ लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है तो वहीं दूसरी तरफ मौसम भी काफी सुहाना हो गया है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अगले 24 घंटे तक बिहार के अधिकांश हिस्सों में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही देखने को मिलता रहेगा. इस बीच मौसम विभाग ने आज यानी मंगलवार को राज्य के तीन जिलों में भारी बारिश के आसार जताए हैं. मौसम विभाग की ओर से अगले 24 घंटे में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. 19 से 20 अक्टूबर के बीच बिहार के अधिकांश हिस्सों में हल्की या भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.