होम /न्यूज /बिहार /बिहार: किसान आंदोलन के समर्थन में मुस्लिम महिलाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, पूरे मुंगेर में गूंजता रहा यह स्लोगन...

बिहार: किसान आंदोलन के समर्थन में मुस्लिम महिलाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, पूरे मुंगेर में गूंजता रहा यह स्लोगन...

किसान बिल के समर्थन में मुंगेर में निकलाी गई तिरंगा यात्रा.

किसान बिल के समर्थन में मुंगेर में निकलाी गई तिरंगा यात्रा.

kisan Andolan: तिरंगा यात्रा की शुरुआत जिले के दिलावरपुर से हुई. पूरे शहर के भ्रमण के बाद पुनः दिलावरपुर पहुंचकर तिरंगा ...अधिक पढ़ें

मुंगेर. किसान बिल (Kisan Bill) के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में देश के कई राज्यों में लोग अलग-अलग तरीके से अपनी आवाज पहुंचाने का काम कर रहे हैं. इसी क्रम में गणतंत्र दिवस के मौके पर मुंगेर में मुस्लिम महिलाओं ने किसानों के समर्थन में 100 मीटर की तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) निकाली. तिरंगा यात्रा में शामिल सैकड़ों मुस्लिम महिलाएं तिरंगे के साथ पूरे शहर का भ्रमण करते हुए 'जय जवान जय किसान, खुश रहे मेरा हिंदुस्तान' का नारा लगाती रहीं.

मुस्लिम महिलाओं के सामाजिक संगठन द्वारा समाज सेवी इशरत जहां के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने 100 मीटर के झंडे के साथ सड़कों पर उतर तिरंगा यात्रा निकाली. तिरंगा यात्रा की शुरुआत जिले के दिलावरपुर से हुई. पूरे शहर के भ्रमण के बाद पुनः दिलावरपुर पहुंचकर तिरंगा यात्रा का समापन किया गया. महिलाएं पूरे रास्ते 'जय जवान जय किसान खुश रहे मेरा हिंदुस्तान' का नारा लगाती रहीं.

" isDesktop="true" id="3432911" >

किसान यात्रा का नेतृत्व कर रहीं इशरत जहां ने बताया दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों की बेटियां जब किसानों का साथ दे रही हैं तो हम महिलाएं अपने-अपने इलाकों में इस तरह का कार्यक्रम कर किसानों का समर्थन क्यों नहीं कर सकती हैं. आज आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में ही तिरंगा यात्रा निकाली गई.

Tags: Bihar News, Kisan Aandolan, Kisan Bill

टॉप स्टोरीज
अधिक पढ़ें