LIVE NOW
बिहार में जारी पंचायत चुनाव के दौरान वोटर का उत्साह अपने चरम पर है. लोग भारी बारिश और प्रतिकूल मौसम के बावजूद भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. इस बीच बगहा से वोटिंग के दौरान एक वोटर के मौत की सूचना आ रही है. जानकारी के मुताबिक बूथ पर मतदान के दौरान मतदाता की मौत हो गई मृतक की पहचान होमगार्ड के रिटायर जवान ढोंढा शाह के रूप में की गई है. वोटिंग के दौरान वोटर के मौत की घटना सिंगाड़ी पिपरिया के बूथ नंबर 63 की है. मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची
पटना- तेजस्वी यादव के विधानसभा के शताब्दी समारोह में शामिल नहीं होने पर बीजेपी ने बोला हमला,बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव का बयान- नेता प्रतिपक्ष का शामिल नहीं होना घोर आपत्तिजनक. ये कोई राजनीतिक मंच नहीं है, यहां तक कि शताब्दी वर्ष समारोह की शुरुआत में भी नहीं शामिल हुए थे तेजस्वी. अपनी ज़िम्मेदारी का निर्वहन नहीं कर रहे हैं नेता प्रतिपक्ष. तेजस्वी उस समारोह का बहिष्कार कर बिहार की जनता का अपमान कर रहे हैं. बिहार की जनता नेता प्रतिपक्ष को माफ़ नहीं करेगी
पटना- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन को लेकर के पटना हवाई अड्डे पर विशेष तैयारी की गई है. सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं. हवाई अड्डे के वीआईपी गेट से राष्ट्रपति बाहर निकलेंगे. राष्ट्रपति के आने पहले 12 बजे हवाई अड्डा परिसर में किसी के भी आने-जाने पर प्रतिबंध होगा. पटना हवाई अड्डे से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सीधे राजभवन जाएंगे और वहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे.
पटना- बिहार विधानसभा के शताब्दी समारोह में तेजस्वी यादव नही होंगे शामिल. दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में चुनाव प्रचार करेंगे तेजस्वी. कल यानी गुरुवार को विधानसभा में होने वाले शताब्दी समारोह में भी तेजस्वी यादव नही होंगे शामिल. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शताब्दी समारोह के मुख्य अतिथि हैं. आज राष्ट्रपति शाम को पटना आ रहे हैं. उनके स्वागत में तेजस्वी यादव एयरपोर्ट पर रहेंगे लेकिन कल से वो फिर कुशेश्वरस्थान में चुनाव प्रचार करेंगे
पटना. बिहार में जारी पंचायत चुनाव (Bihar Panchayat Election 2021) के लिए चौथे चरण की वोटिंग आज यानि 20 अक्टूबर को होगी. चौथे चरण में बिहार के 36 जिलों के 53 प्रखंडों में वोट डाले जाएंगे. मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा और शाम 5 बजे संपन्न हो जाएगा, इसके लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. विभिन्न जिलों के संवेदनशील इलाकों में वोटिंग 3 बजे ही समाप्त हो जाएगी. चौथे चरण के लिए 11318 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इस बार 24586 पदों के लिए कुल 75808 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. चौथे चरण का चुनाव परिणाम 22 और 23 अक्टूबर को आएगा. आयोग के अनुसार वोटिंग के दौरान आदर्श मतदान केन्द्रों से लाइव वेबकास्टिंग भी कराई जाएगी. चौथे चरण में बिहार के शेखपुरा और शिवहर जिले को छोड़कर सभी जिलों में चुनाव होना है.