LIVE NOW
आज देश मे 100 करोड़ लोगों को वैक्सीनशन का आंकड़ा पार कर गया और देश मे विजय उत्सव का माहौल है.स्वास्थ्य कर्मियों की मेहनत, कोरोना वारियर्स की लगन और प्रधानमंत्री के नेतृत्व का नतीजा है कि इतने कम समय मे 100 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाने का आंकड़ा पर कर गया।पटना जंक्शन पर काम कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों में जबर्दस्त उत्साह है। आने जाने वाले यात्री भी इस उपलब्धि पर खुशी मना रहे है और प्रधानमंत्री के नेतृत्व और रणनीति को बधाई दे रहे है।
सुपौल- नेपाल के तराई इलाकों में 2 दिनों से जारी बारिश की वजह से कोसी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा था लेकिन राहत की बात है कि देर रात से खुशी का जलस्तर धीरे-धीरे घटने लगा है और तटबन्ध के भीतर बसे लोग सहित प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है ।कल अचानक बढ़ते जलस्तर को देखकर प्रशासन ने इलाके को अलर्ट कर दिया था ओर तटबन्ध के भीतर बसे लोगो का रेस्क्यू करने की तैयारी शुरू की जानी थी लेकिन अब धीरे-धीरे कोसी का जलस्तर घट रहा है
पटना- तेजस्वी यादव के विधानसभा शताब्दी समारोह में शामिल नहीं होने की खबर पर जीतन राम मांझी ने बोला बड़ा हमला. मांझी ने कहा- अगर किसी को संविधान और संवैधानिक परंपरा में विश्वास ना हो तो इसी प्रकार की बात करते हैं. महामहिम किसी पार्टी के नहीं हैं, हो सकता है तेजस्वी जी को लगे कि यह शेड्यूल कास्ट के लोग हैं इसलिए ना जाएं
पटना. बिहार विधानसभा का शताब्दी वर्ष समारोह के मौके पर आज विधानसभा में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आगमन होगा. दिन के 10.50 बजे राष्ट्रपति विधानसभा पहुचेंगे. कार्यक्रम के लिए बिहार विधानसभा को दुल्हन की तरह सजाया गया है, साथ ही चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिसवाले तैनात हैं. सख्ती के साथ लोगों को चेकिंग की जा रही है. राष्ट्रपति विधानसभा पहुंचकर शताब्दी स्मृति स्तंभ का शिलान्यास करेंगे, साथ ही पवित्र बोधिवृक्ष लगाएंगे. राष्ट्रपति पटना में ही गुरुवार को बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के सरकारी आवास पर रात्रि भोज का भी आनंद लेंगे. इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा जिसमें बिहार की स्वर कोकिला शरदा सिन्हा समेत कुल 71 कलाकारों अपनी कला को प्रस्तुत करेंगे. सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद रात्रि भोज का आयोजन होगा. इस रात्रि भोज कार्यक्रम में राज्यपाल और मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्रीगण, विधायक और विधान पार्षद भी शामिल होंगे.