धनबाद. अगर आप भी आने वाले दिनों में रेल से सफर करने वाले हैं तो उससे पहले ये खबर जरूर पढ़ लें. दरअसल, भारतीय रेलवे (Indian Railways) की कई ट्रेन 22 जनवरी तक स्थगित रहेगी. इनमें यूपी से लेकर बिहार और झारखंड तक की ट्रेनें (Trains) शामिल हैं. बता दें कि लखनऊ रेल मंडल के आलमनगर से ट्रांसपोर्ट नगर के बीच प्रस्तावित रेलवे लाइन के दोहरीकरण के मद्देनजर रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है. ट्रेनों के स्थगन के कारण सैकड़ों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. वहीं रेलवे स्थगित ट्रेनों का पूरा किराया यात्रियों को लौटाएगा.
बता दें कि धनबाद-फिरोजपुर गंगा सतलज एक्सप्रेस 15 जनवरी से 22 जनवरी तक नहीं चलेगी. यह ट्रेन धनबाद से चलती है. वहीं वापसी में फिरोजपुर-धनबाद एक्सपेस 17 से 24 जनवरी तक गंगा सतलज को रद्द रखा गया है. इसके अलावा कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस 19 से 22 जनवरी तक नहीं चलेगी. वपसी में 21 से 24 जनवरी के बीच स्थगित रहेगी. धनबाद के साथ-साथ आसनसोल-पटना होकर लखनऊ की ओर जाने वाली कई ट्रेनें भी स्थगित रहेगी. दो जोड़ी अन्य ट्रेनें भी 24 जनवरी के बीच रद्द रहेंगी.
रद्द की जाने वाली ट्रेनों के नाम
ट्रेन | ट्रेन नंबर | तारीख | ट्रेन की स्थिति |
कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस | 13151 | 19 से 22 जनवरी तक | रद्द |
जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस | 13152 | 21 से 24 जनवरी | रद्द |
धनबाद-फिरोजपुर गंगा सतलज एक्सप्रेस | 13307 | 15 जनवरी से 22 जनवरी तक | रद्द |
फिरोजपुर-धनबाद गंगा सतलज एक्सप्रेस | 13308 | 17 से 24 जनवरी तक | रद्द |
उत्तर रेलवे के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इसकी जानकारी दी गई है. रेलवे के मुताबिक, प्री नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 22 ट्रेनों को रद्द किया गया है.
रद्द ट्रेनों के नाम
ट्रेन | ट्रेन नंबर | तारीख | ट्रेन की स्थिति |
त्रिवेणी एक्सप्रेस | 15073 | 20 जनवरी और 22 जनवरी | रद्द |
त्रिवेणी एक्सप्रेस | 15074 | 19 जनवरी और 21 जनवरी | रद्द |
त्रिवेणी एक्सप्रेस | 15075 | 19 से 24 जनवरी तक | रद्द |
त्रिवेणी एक्सप्रेस | 15076 | 18 से 23 जनवरी तक | रद्द |
लखनऊ-बालामऊ मेल एक्सप्रेस | 04355 | 18 जनवरी से 23 जनवरी तक | रद्द |
लखनऊ-शाहजहांपुर मेल एक्सप्रेस | 04319 | 18 जनवरी से 23 जनवरी तक | रद्द |
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Indian railway, Indian Railway news, Train Cancelled