पटना. बिहार विधान सभा चुनाव 2020 ख़त्म हुए कई महीने गुज़र गए हैं. नई सरकार भी बन गई है. लेकिन, ये जानना बेहद ज़रूरी है कि विधान सभा चुनाव में किस पार्टी ने इलेक्शन कैम्पेन के दौरान कितनी राशि खर्च की थी. चुनाव लड़ने वाले तमाम राजनीतिक दलों ने जो खर्च का ब्योरा सौंपे हैं वे बेहद दिलचस्प हैं. तमाम राजनीतिक दलों को चुनाव प्रचार, यात्रा खर्च, अन्य खर्च, उम्मीदवारों पर व्यय, दलों की तरफ़ से उम्मीदवारों की आपराधिक पृष्ठभूमि को प्रकाशित करने पर किये गये व्यय का आंकड़ा दिया जाता है, ADR ने उसे जारी किया है.
बिहार विधान सभा चुनाव में हिस्सा लेने वाले प्रमुख राजनीतिक दलों ने चुनाव में कुल 185 करोड़ के लगभग राशि एकत्रित की थी. इनमें से लगभग 81 करोड़ रुपये के आसपास राशि खर्च की गई थी. सभी राजनीतिक दलों ने कुल मिलाकर केंद्रीय मुख्यालय की तरफ़ से 106 करोड़ रुपये के आसपास आय जमा किये और 43 करोड़ के लगभग व्यय किये. बिहार राज्य इकाई से दलों के कुल 38 करोड़ खर्च दर्शाया है.
बिहार विधान सभा चुनाव के दौरान उम्मीदवारों पर 46 करोड़ 59 लाख, यात्रा पर 37.32 करोड़ , प्रचार पर 36.73 करोड़, और अन्य खर्च पर 5.50 करोड़, साथ ही आपराधिक पृष्ठ भूमि को प्रकाशित करने पर 3 करोड़ 899 रुपया खर्च बताया है.
बिहार विधान सभा चुनाव 2020 में भाजपा ने 35. 83 करोड़ की आय घोषित की है जो JDU 55.607 करोड़, BSP 44.581 करोड़, कांग्रेस 44.536 करोड़ है. ADR के मुताबिक़ बिहार विधान सभा चुनाव 2020 में कुछ राजनीतिक पार्टियों ने जिन्होंने चुनाव लड़ा था अभी तक उन्होंने चुनाव खर्च का विवरण नंही जमा किया है, वैसे पार्टियों में CPI, LJP, RJD, RLD, JDS, RLSP, JMM, NPEP प्रमुख हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Bihar assembly election 2020, Bihar politics, Bihar rjd, BJP, Bjp jdu
FIRST PUBLISHED : June 03, 2021, 14:25 IST