होम /न्यूज /बिहार /Sehri, Iftar Timings in Patna: रमजान को लेकर पटना में जारी हुआ इफ्तार और सेहरी का कैलेंडर, जानिए टाइमिंग

Sehri, Iftar Timings in Patna: रमजान को लेकर पटना में जारी हुआ इफ्तार और सेहरी का कैलेंडर, जानिए टाइमिंग

फाइल तस्वीर 

फाइल तस्वीर 

Patna News: रमजान माह में रोजा रखने के लिए सुबह सूर्य उगने से पहले सेहरी की जाती है. सेहरी में दूध, फलों या अन्न से बनी ...अधिक पढ़ें

रिपोर्ट: सच्चिदानंद

पटना. इबादत और पाक महीना रमजान शुरू हो गया है. इसे देखते हुए बाजार में चहल पहल बढ़ गई है. हर ओर रमजान मुबारक की आवाज आने लगी. घरों में कुरान की तिलावत और मस्जिदों में तरावीह (रात की विशेष नमाज) शुरू हो गई. शुक्रवार को पहला रोजा के साथ रमजान महीने की शुरुआत हो गई. इसके लिए इफ्तार और सहरी का टाइमिंग के साथ कैलेंडर भी जारी हो गया है. राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ स्थित दारुल उलूम मोजिबिया खानकाह की तरफ से जारी कैलेंडर के अनुसार पहले दिन का रोजा 13 घंटा 28 मिनट का रहा. जबकि, अंतिम रोजा 14 घंटा 15 मिनट का होगा. इस बार रमजान में पांच जुम्मा पड़ेंगे.

रखा जाता है रोजा
रमजान माह में रोजा रखने के लिए सुबह सूर्य उगने से पहले सेहरी की जाती है. सेहरी में दूध, फलों या अन्न से बनी चीजों का सेवन किया जा सकता है. सेहरी के बाद एक दुआ पढ़ी जाती है, जिसके बाद से रोजा शुरू हो जाता है. रोजा शुरू होने के बाद सूर्य ढलने तक इंसान को एक बूंद पानी की भी इजाजत नहीं होती है. शाम में समय नमाज से ठीक पहले इफ्तार यानी रोजा खोलने का समय होता है. रोजा की हालत में रोजेदार दिनभर भूखे प्यासे रहकर अपनी इच्छाओं पर काबू पाता है. रोजा गरीबों, यतीमों, जरूरतमंदों के दुख-दर्द का एहसास कराता है. रोजा की हालत में इंसान झूठ, चोरी, चुगली, धोखेबाजी, अत्याचार जैसी सामाजिक बुराइयों से बचता है.

जानिए सेहरी व इफ्तार का समय
रोजा सेहरी (सुबह) इफ्तार (शाम)
पहला 4:34 बजे 6:02 बजे
दूसरा 4:33 बजे 6:02 बजे
तीसरा 4:32 बजे 6:03 बजे
चौथा 4:31 बजे 6:03 बजे
पांचवां 4:29 बजे 6:04 बजे
छठा 4:28 बजे 6:04 बजे
सातवां 4:27 बजे 6:05 बजे
आठवां 4:26 बजे 6:05 बजे
नौवां 4:25 बजे 6:06 बजे
दसवां 4:24 बजे 6:06 बजे
11वां 4:23 बजे 6:07 बजे
12वां 4:22 बजे 6.07 बजे
13वां 4:21 बजे 6:08 बजे
14वां 4:20 बजे 6:08 बजे
15वां 4:18 बजे 6:08 बजे
16वां 4:17 बजे 6:09 बजे
17वां 4:16 बजे 6:09 बजे
18वां 4:15 बजे 6:10 बजे
19वां 4:13 बजे 6:10 बजे
20वां 4:12 बजे 6:11 बजे
21वां 4:11 बजे 6:11 बजे
22वां 4:10 बजे 6:12 बजे
23वां 4:09 बजे 6:12 बजे
24वां 4:07 बजे 6:12 बजे
25वां 4:06 बजे 6:13 बजे
26वां 4:05 बजे 6:13 बजे
27वां 4:04 बजे 6:14 बजे
28वां 4:02 बजे 6:14 बजे
29वां 4:01 बजे 6:15 बजे
30वां 4:00 बजे 6:15 बजे.

Tags: Bihar News, Patna City, PATNA NEWS, Ramadan

टॉप स्टोरीज
अधिक पढ़ें