पूर्णिया में मौसम का बदलाव किसान भाईयो के लिए जानकारी
विक्रम कुमार झा
पूर्णिया. पूर्णिया के मौसम में अचानक बदलाव हुआ है. जिस कारण हवा एवं नमी बनी हुई है. वहीं ठंड की रफ्तार में भी थोड़ी सी इजाफा देखने को मिल रहा है. इसकी जानकारी देते हुए पूर्णिया जिला के कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ के मौसम वैज्ञानिक दयानिधि चौबे कहते हैं कि अगले 4 फरवरी तक मौसम की स्थिति बेहद खराब बनी रहेगी. इससे यहां के स्थानीय किसानों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही साथ उन्होंने कहा कि मौसम के इस प्रभाव से किसानों के फसल बर्बाद होने की संभावना है. तो साथ ही साथ आम लोगों के जनजीवन पर भी कुछ असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है.
5 फरवरी तक कैसा रहेगा मौसम
पूर्णिया में 1 फरवरी को मौसम का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा, तो वहीं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है. 2 फरवरी को मौसम का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा. तो वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है. 3 फरवरी को मौसम का तापमान पूर्णिया में 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा. तो वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना जताई जा रही है.
4 फरवरी को मौसम का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना जताई जा रही है. 5 फरवरी को पूर्णिया में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा. न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना जताई जा रही है. साथ ही पूर्णिया में हवा की रफ्तार 8 से 11 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवा चलेगी.
किसान भाइयों के लिए विशेष जानकारी
किसान भाइयों को सूचित किया जाता है कि अगले 5 दिनों तक औसत अधिकतम नमी 80% और न्यूनतम नमी 30% रहने की संभावना है.अधिकतम तापमान 26 तथा न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. आकाश मुख्य रूप से साफ तथा बारिश की कोई संभावना नही हैं. हवा समान्य गति से उत्तर-पक्षिम दिशा में बहेगी.
तापमान में कमी से फसल प्रभावित होने की संभावना
अगले 3 से 4 दिनों में तापमान में कमी की संभावना हैं. इससे अगेती साग सब्जियों जैसे भिंडी, बीन्स, करेला, खीरा एवं लतर वाली सब्जियों की बुआई को थोड़ा प्रभावित हो सकता है. ये सब मिट्टी में नमी व प्रकार पर भी निर्भर करता है. कहा जा सकता है कि यह खेती को नुकसान नहीं पहुंचा सकता है, लेकिन तापमान कम होने से फसल की पैदावार को थोड़ा प्रभावित कर सकता हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bihar News, Purnia news