नई दिल्ली. Cryptocurrency News : एक बड़ी गिरावट के बाद आज मंगलवार, 25 जनवरी 2022, को क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में एक उछाल देखने को मिला है. ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट (Global Crypto Market) पिछले 24 घंटों के दौरान 2 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ी है. भारतीय समय के अनुसार, दोपहर 2:00 बजे ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप बढ़कर 1.64 ट्रिलियन डॉलर हो गया है, जोकि कल सोमवार को लगभग इसी समय 1.60 ट्रिलियन डॉलर था. सबसे बड़ी करेंसी बिटकॉइन में 3 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल आया है.
खबर लिखे जाने तक बिटकॉइन (Bitcoin Price Today) 3.25% उछाल के साथ $36,231.90 पर ट्रेड कर रहा है. बिटकॉइन ने पिछले 24 घंटों के दौरान $33,184.06 का Low और $37,247.52 का High बनाया. इथेरियम (Ethereum Price Today) में हालांकि 0.36% की गिरावट आई है और ये कॉइन $2,391.66 पर ट्रेड हो रहा है. इथेरियम ने इसी समय के दौरान $2,172.30 का Low और $2,463.59 का High लगाया है. बिटकॉइन का बाजार में प्रभुत्व (Bitcoin Dominance) 42.1 फीसदी है तो इथेरियम का बाजार प्रभुत्व (Bitcoin Dominance) 17.5 फीसदी है.
ये भी पढ़ें – इस स्टॉक ने एक साल में दिया है 340 फीसदी रिटर्न, एनालिस्ट्स अब भी बुलिश
आज किस कॉइन का क्या है भाव
मंगलवार को बिटकॉइन के अलावा, सोलाना, टेरा और पोल्काडेट में थोड़ा उछाल देखने को मिला है. नीचे टेबल में हम आपको 2:05 बजे से लेकर 2:10 बजे तक के भाव दे रहे हैं.
क्रिप्टो / कॉइन | बदलाव (% में) | प्राइस |
BNB | – 0.79% | $362.55 |
Cardano | – 2.38% | $1.02 |
Solana | + 3.38% | $91.08 |
XRP | – 1.27% | $0.5945 |
Terra LUNA | + 1.88% | $64.94 |
Dogecoin | – 1.11% | $0.1345 |
Polkadot | + 2.80% | $17.87 |
Shiba Inu | – 2.65% | $0.00002064 |
TRON | – 0.46% | $0.05507 |
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Crypto, Crypto currency, Cryptocurrency