पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price Today)
नई दिल्ली: सरकारी तेल कंपनियों ने महंगे पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price Today) से आम जनता को लगातार 22वें दिन राहत दी है. रविवार को देशभर में पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर है यानी किसी भी तरह का फेरबदल रेट्स में नहीं हुआ है. IOCL की वेबसाइट के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 101.84 रुपये और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, इंटरनेशनल मार्केट में इस हफ्ते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का रुख देखने को मिला है.
मई के बाद से लगातार बढ़ रहीं पेट्रोल की कीमतों में 22 दिनों से तेजी नहीं दिखी है. वहीं, पिछले 42 दिनों में कीमतों में तेजी की बात करें पेट्रोल लगभग 11.52 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो चुका है. डीजल 9.08 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हुआ है.
यह भी पढ़ें: खुशखबरी: कल किसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम
17 जुलाई को आखिरी बार हुआ था बदलाव
आपको बता दें 18 जुलाई के बाद से ईंधन के दाम स्थिर हैं. आखिरी बार पेट्रोल डीजल की कीमत में 17 जुलाई को बदालव देखने को मिला था. 17 जुलाई को पेट्रोल 30 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था वहीं, डीजल के रेट्स स्थिर थे.
8 अगस्त 2021 को पेट्रोल डीजल के भाव (Petrol Diesel Price on 8 August 2021)
शहर का नाम | पेट्रोल (रुपये/लीटर) | डीजल (रुपये/लीटर) |
दिल्ली | 101.84 | 89.87 |
मुंबई | 107.83 | 97.45 |
चेन्नई | 101.49 | 94.39 |
कोलकाता | 102.08 | 93.02 |
भोपाल | 110.20 | 98.67 |
रांची | 96.68 | 94.84 |
बेंगलुरु | 105.25 | 95.26 |
पटना | 104.25 | 95.57 |
चंडीगढ़ | 97.93 | 89.50 |
लखनऊ | 98.92 | 90.26 |
इस तरह चेक करें अपने शहर का भाव
देश की तीनों ऑयल मार्केटिंग कंपनी HPCL, BPCL और IOC आप सुबह 6 बजे के बाद पेट्रोल डीज़ल के नए रेट जारी करती है. नए रेट्स के लिए आप वेबसाइट पर जाकर जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, मोबाइल फोन पर SMS के जरिए भी रेट चेक कर सकते है. आप 92249 92249 नंबर पर SMS भेजकर भी पेट्रोल डीजल के भाव के बारे में पता कर सकते हैं. आपको RSP<स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 पर भेजना पड़ेगा. अगर आप दिल्ली में हैं और मैसेज के जरिये पेट्रोल डीजल का भाव जानना चाहते हैं तो आपको RSP 102072 लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा.
हर दिन बदलती हैं कीमतें
बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना बदलाव सुबह 6 बजे होता है. सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है. विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Business news in hindi, Petrol price, Petrol price today