नई दिल्ली (CISCE Board Exam, ISC Term 2 Exam 2022, cisce.org). सीआईएससीई बोर्ड ने अपना टर्म 2 एग्जाम (CISCE Board Exam) शेड्यूल बदल दिया है. यह फैसला जेईई मेन 2022 परीक्षा (JEE Main 2022 Schedule) शेड्यूल में बदलाव होने के चलते लिया गया है. आईएससी टर्म 2 परीक्षा (ISC Term 2 Exam) का नया शेड्यूल सीआईएससीई बोर्ड (CISCE Board) की ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org पर चेक किया जा सकता है.
जेईई परीक्षा (JEE Exam) पहले 16 अप्रैल 2022 से शुरू होने वाली थी. लेकिन फिर जेईई परीक्षा के शेड्यूल (JEE Main 2022 Exam) में बदलाव करके अब उसे 21 अप्रैल से 4 मई के बीच आयोजित किया जा रहा है. ऐसे में 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को काफी परेशानी हो रही थी. उनकी इसी परेशानी को देखते हुए सीआईएससीई बोर्ड (CISCE Board Exam) ने अपने शेड्यूल में थोड़ा बदलाव किया है.
चेक करें ISC टर्म 2 परीक्षा का शेड्यूल
26 अप्रैल 2022- इंग्लिश पेपर 1 (English Paper 1)
28 अप्रैल 2022- कॉमर्स (Commerce)
30 अप्रैल 2022- इलेक्टिव इंग्लिश (Elective English), हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट (Hospitality Management), इंडियन म्यूजिक हिंदुस्तानी, कार्नैटिक (Carnatic), वेस्टर्न म्यूजिक
2 मई 2022- इंग्लिश पेपर 2 (English Paper 2)
5 मई 2022- इकोनॉमिक्स (Economics)
7 मई 2022- मास मीडिया एंड कम्युनिकेशन (Mass Media & Communication), फैशन डिजाइनिंग (Fashion Designing)
9 मई 2022- गणित (Math)
11 मई 2022- इतिहास (History)
13 मई 2022- केमिस्ट्री पेपर 1 (Chemistry Paper 1)
14 मई 2022- होम साइंस पेपर 1 (Home Science Paper 1)
17 मई 2022- फिजिक्स पेपर 1 (Physics Paper 1)
20 मई 2022- अकाउंट्स (Accounts)
23 मई 2022- बायोलॉजी पेपर 1 (Biology Paper 1)
25 मई 2022- सोशियोलॉजी (Sociology)
27 मई 2022- पॉलिटिकल साइंस (Political Science)
30 मई 2022- साइकोलॉजी (Psychology)
1 जून 2022- कंप्यूटर साइंस पेपर 1 (Computer Science Paper 1)
3 जून 2022- फिजिकल एजुकेशन (Physical Education)
4 जून 2022- लीगल स्टडीज (Legal Studies)
6 जून 2022- इंडियन लैंग्वेजेस (Indian Languages) / मॉडर्न फॉरेन लैंग्वेजेस (Modern Foreign Languages)
8 जून 2022- बिजनेस स्टडीज (Business Studies)
10 जून 2022- बायोटेक्नोलॉजी (Biotechnology), एन्वायर्मेंटल साइंस (Environmental Science)
13 जून 2022- भूगोल (Geography), ज्योमेट्रिकल & मेकैनिकल ड्रॉइंग (Geometrical & Mechanical Drawing), इलेक्ट्रिसिटी एंड इलेक्ट्रॉनिक्स (Electricity & Electronics)
ये भी पढ़ें:
Bihar Board Topper Scam: इतनी बार विवादों में रहा बिहार बोर्ड रिजल्ट, टॉपर की वजह से बिगड़ा नाम
CBSE Board Exam 2022: CBSE बोर्ड परीक्षा में 90% से ज्यादा मार्क्स चाहिए? ध्यान रखें ये टिप्स
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: CISCE, ISC, JEE Exam, JEE Main Exam