ICSI CSEET CS Result 2022: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया (ICSI) की ओर से सीएस एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट 2022 (CSEET 2022) और सीए फाउंडेशन परीक्षा 2022 (icsi cs foundation exam 2022) का रिजल्ट (ICSI CSEET CS Result 2022) आज यानी 19 जनवरी 2022 को घोषित किया जाएगा. रिजल्ट शाम 4 बजे आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जारी किया जाएगा. इस संबंध में संस्थान ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस भी जारी किया है.
बता दें कि सीएस एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट 2022 (CSEET 2022) का आयोजन 8 और 10 जनवरी 2022 को किया गया था. वहीं 3 और 4 जनवरी 2022 को सीए फाउंडेशन परीक्षा 2022 का आयोजन किया गया था.
ICSI CSEET CS Result 2022: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
1.सबसे पहले अभ्यर्थी वेबसाइट icsi.edu पर जाएं.
2.होम पेज पर दिए गए cs foundation result 2022 और CSEET result 2022 के लिंक पर क्लिक करें.
3.यहां मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें.
4.रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.
5.अब उसे डाउनलोड करें.
यहां क्लिक कर देखें नोटिस
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Exam dates, Exam news, Exam Results