छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली हमले में दो जवान शहीद

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में तोंगगुड़ा कैंप के नजदीक नक्सली हमले में पुलिस के दो जवान शहीद हो गए हैं.

News18 Chhattisgarh
Updated: April 28, 2019, 12:04 AM IST
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली हमले में दो जवान शहीद
प्रतीकात्मक तस्वीर
News18 Chhattisgarh
Updated: April 28, 2019, 12:04 AM IST
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पामेड़ थानाक्षेत्र के तोंगगुड़ा कैंप के नजदीक नक्सली हमले में पुलिस के दो जवान शहीद हो गए हैं. हमले में कुछ ग्रामीण भी घायल हुए हैं.

जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ में जिला बल के 2 जवान अरविंद मिंज और सुक्खू हपका शहीद हो गए. शहीद आरक्षक 1350 अरविंद मिंज और सहायक आरक्षक 190 सुक्कू हपका डीआरजी बीजापुर में पदस्थ थे. तोंगगुड़ा कैंप के दोनों जवान कैंप से बाहर कुछ काम से निकले थे. कैंप के बाहर जवानों पर पहले गोलियां बरसाई गईं फिर गला रेतकर की हत्या कर दी गई. डीजी नक्सल गिरधारी नायक ने घटना की पुष्टि की है.

वहीं क्रॉस फायरिंग की चपेट में आकर कुछ ग्रामीण भी घायल हो गए. एक घायल ग्रामीण की हालत नाजुक बताई जा रही है. घायलों का तेलंगाना के चेरला में इलाज चल रहा है. बीजापुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) गोवर्धन ठाकुर ने भी इस घटना की पुष्टि की है.

बताते चलें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से ठीक दो दिन पहले यानी 9 अप्रैल को नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ में भी हमला किया था. इस हमले में बीजेपी विधायक समेत 5 लोगों की मौत हो गई थी. नक्सलियों ने बीजेपी विधायक भीमा मंडावी के काफिले को निशाना बनाकर हमला किया था.

ये भी पढ़ें- 

कृषि मंत्री रविंद्र चौबे को किया गया लखनऊ के PGI अस्पताल शिफ्ट, जल्द स्वस्थ होने की हो रही कामना 

छत्तीसगढ़: रविंद्र चौबै कांग्रेस के इस 'गढ़' में करते हैं राज, 6 बार लगातार हासिल की थी जीत 
Loading...

मिसाल हैं तीजन बाई: औपचारिक शिक्षा नहीं होने के बावजूद मिली डॉक्टर की उपाधि  

एक क्लिक और खबरें खुद चलकर आएंगी आपके पास, सब्सक्राइब करें न्यूज़18 हिंदी WhatsApp अपडेट्स
Loading...

और भी देखें

पूरी ख़बर पढ़ें अगली ख़बर
Loading...

वोट करने के लिए संकल्प लें

बेहतर कल के लिए#AajSawaroApnaKal
  • मैं News18 से ई-मेल पाने के लिए सहमति देता हूं

  • मैं इस साल के चुनाव में मतदान करने का वचन देता हूं, चाहे जो भी हो

    Please check above checkbox.

  • SUBMIT

संकल्प लेने के लिए धन्यवाद

जिम्मेदारी दिखाएं क्योंकि
आपका एक वोट बदलाव ला सकता है

ज्यादा जानकारी के लिए अपना अपना ईमेल चेक करें

Disclaimer:

Issued in public interest by HDFC Life. HDFC Life Insurance Company Limited (Formerly HDFC Standard Life Insurance Company Limited) (“HDFC Life”). CIN: L65110MH2000PLC128245, IRDAI Reg. No. 101 . The name/letters "HDFC" in the name/logo of the company belongs to Housing Development Finance Corporation Limited ("HDFC Limited") and is used by HDFC Life under an agreement entered into with HDFC Limited. ARN EU/04/19/13618
T&C Apply. ARN EU/04/19/13626