लखनऊ। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक दबंग युवक ने कुत्ते के भौंकने से मना न करने पर एक महिला और उसकी बहू को गोली मार दी। गोली लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहू की हालत गंभीर है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। फिरोजाबाद के पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि सुमित नाम ये शख्स अपने दोस्त प्रमोद से मिलने के लिए शिकोहाबाद आया हुआ था।
रविवार को सुमित अपने दोस्त के घर पहुंचने ही वाला था, तभी रास्ते में उस पर एक कुत्ता भौंकने लगा। सुमित ने कुत्ते के पास खड़ी अशर्फी देवी और उसकी बहू सुर्मिला से कुत्ते को भौंकने से मना करने के लिए कहा।
महिला ने जब कहा कि कुत्ते को भौंकने से रोकना संभव नहीं है, वह बचकर निकल जाए तो युवक बौखला गया और उसने कुत्ते पर तमंचे से फायर कर दिया। कुत्ता तो भाग गया लेकिन गोली महिला व उसकी बहू को लगी। गोली लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी बहू गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भागने का प्रयास करने लगा। भीड़ ने उसे पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से में घायल सुर्मिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया है।
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
FIRST PUBLISHED : July 15, 2013, 14:42 IST