बिहार के कटिहार जिले में एक प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को कथित रूप से एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद से बीडीओ फरार बताए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, आजमनगर प्रखंड के बीडीओ रतनलाल को अपने सरकारी आवास से एक किलोमीटर दूर एक घर में एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान मौका पाकर बीडीओ फरार हो गए।
आक्रोशित ग्रामीणों ने बीडीओ के खिलाफ संबंधित थाना में इस मामले की एक प्राथमिकी दर्ज करा दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि बीडीओ उस महिला के पास बराबर आते थे। कटिहार के जिलाधिकारी प्रकाश कुमार ने मंगलवार को बताया कि आरोपी बीडीओ फरार बताया जा रहा है। उसके सरकारी कामकाज पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
FIRST PUBLISHED : September 17, 2013, 15:12 IST