केरल में राजनीतिक दलों ने रविवार को नाबालिग मुस्लिम लड़कियों का निकाह करने की अनुमति देने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाने के नौ मुस्लिम संगठनों के फैसले का विरोध किया। संवाददाताओं से बातचीत करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव पन्नियन रविंद्रन ने कहा कि यह मांग अनुचित है।
रविंद्रन ने कहा कि जब लड़कियां पढ़ाई कर रही हों और अपने भविष्य को संवारने की योजना बना रही हों तब उन्हें विवाह के बंधन में बांध देना अच्छा नहीं होगा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वी मुरलीधरन ने कहा कि यह आश्चर्य है कि जब देश में नाबालिग लड़कियों की शादी रोकने वाला कानून है तो कुछ समूह इस कानून का निरादर करने का प्रयास कर रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता एम एम हसन ने कहा कि यदि लड़कियों की शादी की उम्र घटाई जाती है तो यह मुस्लिम समुदाय के लिए अच्छा नहीं होगा। मुस्लिम धार्मिक संगठनों को सुप्रीम कोर्ट में जाने की योजना पर आगे नहीं बढ़ना चाहिए।
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
FIRST PUBLISHED : September 23, 2013, 03:46 IST