देशभर में नोटों को बदलने के लिए या निकालने के लिए लाइन में लगे लोगों का सब्र अब टूटने लगा है। इसका एक नजारा पटना में देखने को मिला।
पटना। देशभर में नोटों को बदलने के लिए या निकालने के लिए लाइन में लगे लोगों का सब्र अब टूटने लगा है। इसका एक नजारा पटना में देखने को मिला। जहां नोट बदलने के लिए बैंक आईं दो महिलाओं में सड़क पर ही मारपीट हो गई। बाद में पुलिस ने दखल देकर महिलाओं का शांत कराया।
घटना शनिवार की है। जब पटना के फुलवारी शरीफ एसबीआई शाखा के पास नोट बदलने आई दो महिलाओं में पहले लाइन में लगने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों महिलाएं सड़क पर ही जमकर मारपीट करने लगीं। इस दौरान महिलाओं ने एक दूसरे पर लात घूंसे चलाए। दोनों महिला मारपीट के बाद काफी गुस्से में थी।
इस दौरान महिलाओं को समझाने आए थानेदार को महिलाओं ने गाली लेकर अपनी भड़ास निकाली। पुलिस ने काफी मशक्त के बाद दोनों को अलग किया। इस दौरान दोनों और से कई और महिला इस झगड़े में शामिल हो गईं।
बताया जा रहा है कि दोनों महिला 500 और 1000 के नोट बदलने के लिए बैंक आईं थी। इस दौरान एक महिला पहले से ही आगे लगी थी। इसी दौरान देर से आई महिला उसके आगे लाइन में लग गई। जिसको लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया। जिसके बाद बात बढ़ती गई और नौबत दोनों में मारपीट तक आ गई।
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: पटना
निरहुआ सटल रहे के 20 साल: एक गाने से रातों रात बदली थी निरहुआ की किस्मत, कभी पैसों के लिए चलते थे मीलों
दूसरी शादी को तैयार Drishyam फेम एक्ट्रेस? 7 साल छोटे यंग स्टार संग ले सकतीं 7 फेरे! चौंकाने वाला है नाम
भोजपुरी की आइटम नंबर वन थी ये एक्ट्रेस, इनकी वजह से डूब गया था करियर, नहीं मिल रहा था कोई काम!