अरविंद केजरीवाल 16 फरवरी को रामलीला मैदान में सीएम पद की शपथ लेंगे.
नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) 16 फरवरी को लगातार तीसरी बार देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) में किया जाएगा. वर्ष 2015 में भी अरविंद केजरीवाल ने रामलीला मैदान में ही सीएम पद की शपथ ली थी.
इससे पहले आज सुबह अरविंद केजरीवाल दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल से मिलने पहुंचे. उन्होंने दिल्ली के LG से मिलकर सरकार गठन का दावा पेश किया. साथ ही शपथ ग्रहण की तारीख की जानकारी दी.
Aam Aadmi Party (AAP) chief Arvind Kejriwal to take oath as the Chief Minister of Delhi on 16th February, at Ramlila Maidan. pic.twitter.com/gABczDBoCw
— ANI (@ANI) February 12, 2020
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: AAP, Arvind kejriwal, Delhi Assembly Election Result 2020