फरवरी 2023 में विवाह के 13, गृह प्रवेश के 6 और मुंडन के 3 शुभ मुहूर्त हैं.
फरवरी माह का प्रारंभ होने वाला है. फरवरी में विवाह, गृह प्रवेश, वाहन खरीद और मुंडन के कई शुभ मुहूर्त हैं. जिन लोगों को फरवरी माह में मांगलिक कार्य करने हैं, उन लोगों को फरवरी 2023 के शुभ मुहूर्त को एक बार अवश्य देखना चाहिए. श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ मृत्युञ्जय तिवारी बताते हैं कि फरवरी माह में विवाह के लिए 13 शुभ मुहूर्त हैं, जबकि गृह प्रवेश के 6 शुभ मुहूर्त हैं. वाहन खरीदने के लिए भी फरवरी में 6 शुभ मुहूर्त हैं, वहीं जिन लोगों को अपने बच्चों का मुंडन संस्कार कराना है, उसके लिए केवल 3 ही शुभ मुहूर्त प्राप्त हो रहे हैं. आइए जानते हैं फरवरी में विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन और वाहन खरीदारी के शुभ मुहूर्त के बारे में.
गृह प्रवेश मुहूर्त फरवरी 2023
01 फरवरी, बुधवार: गृह प्रवेश मुहूर्त- सुबह 07:10 बजे से 02 फरवरी सुबह 03:23 बजे.
08 फरवरी, बुधवार: गृह प्रवेश मुहूर्त- रात 08:15 बजे से 09 फरवरी प्रात: 06:23 बजे.
10 फरवरी, शुक्रवार: गृह प्रवेश मुहूर्त- रात 12:18 बजे से 11 फरवरी प्रात: 07:03 बजे.
11 फरवरी, शनिवार: गृह प्रवेश मुहूर्त- प्रात: 07:03 बजे से प्रात: 09:08 बजे.
22 फरवरी, बुधवार: गृह प्रवेश मुहूर्त- प्रात: 06:54 बजे से 23 फरवरी प्रात: 03:24 बजे.
23 फरवरी, गुरुवार: गृह प्रवेश मुहूर्त- देर रात 01:33 बजे से 24 फरवरी सुबह 03:44 बजे.
यह भी पढ़ें: कब है माघ पूर्णिमा? जान लें स्नान-दान मुहूर्त, बन रहे रवि पुष्य समेत 4 शुभ योग
विवाह मुहूर्त फरवरी 2023
06 फरवरी, दिन: सोमवार
07 फरवरी, दिन: मंगलवार
08 फरवरी, दिन: बुधवार
09 फरवरी, दिन: गुरुवार
10 फरवरी, दिन: शुक्रवार
12 फरवरी, दिन: रविवार
13 फरवरी, दिन: सोमवार
14 फरवरी, दिन: मंगलवार
15 फरवरी, दिन: बुधवार
17 फरवरी, दिन: शुक्रवार
22 फरवरी, दिन: बुधवार
23 फरवरी, दिन: गुरुवार
28 फरवरी, दिन: मंगलवार
यह भी पढ़ें: 31 जनवरी से 05 मार्च तक शनि अस्त, 5 बुरी आदतों से कर लें दूरी
मुंडन मुहूर्त फरवरी 2023
03 फरवरी, शुक्रवार, मुहूर्त: सुबह 06:18 बजे से लेकर शाम 06:58 बजे तक
10 फरवरी, मंगलवार, मुहूर्त: सुबह 07:58 बजे से 11 फरवरी को प्रात: 07:06 बजे तक
24 फरवरी, मंगलवार, मुहूर्त: प्रात: 03:44 बजे से लेकर देर रात 12:31 बजे तक.
वाहन खरीद मुहूर्त फरवरी 2023
01 फरवरी, दिन बुधवार
03 फरवरी, दिन शुक्रवार
05 फरवरी, दिन रविवार
10 फरवरी, दिन शुक्रवार
12 फरवरी, दिन रविवार
27 फरवरी, दिन सोमवार
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Astrology, Dharma Aastha