होम /न्यूज /धर्म /राम नवमी 2023: आज है राम जन्मोत्सव, जान लें मुहूर्त, मंत्र, भोग, पूजा विधि, 3 उपायों से पूरी होंगी मनोकामनाएं

राम नवमी 2023: आज है राम जन्मोत्सव, जान लें मुहूर्त, मंत्र, भोग, पूजा विधि, 3 उपायों से पूरी होंगी मनोकामनाएं

चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी मनाते हैं.

चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी मनाते हैं.

ram navami 2023 puja vidhi: आज 30 मार्च को राम नवमी है. आज के दिन भगवान राम का जन्मोत्सव होता है. चैत्र माह के शुक्ल पक ...अधिक पढ़ें

हाइलाइट्स

राजा दशरथ ने पुत्र प्राप्ति के लिए यज्ञ कराया था, उसके बाद राम जी का जन्म हुआ था.
भगवान राम श्रीहरि विष्णु के अवतार थे.

आज 30 मार्च को राम नवमी है. आज के दिन भगवान राम का जन्मोत्सव होता है. रामचरितमानस के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को कर्क राशि और कर्क लग्न में दोपहर के समय प्रभु राम का जन्म अयोध्या में राजा दशरथ के घर हुआ था. राजा दशरथ ने पुत्र प्राप्ति के लिए यज्ञ कराया था, उसके उपरान्त ही उनको चार पुत्र राम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न हुए. राम सबसे बड़े पुत्र थे, जो मार्यादापुरुषोत्तम कहलाए. आज राम नवमी के दिन 8 शुभ योग बने हैं. श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युञ्जय तिवारी से जानते हैं राम नवमी के मुहूर्त, मंत्र, पूजा विधि के बारे में.

राम नवमी 2023 शुभ मुहूर्त
चैत्र शुक्ल नवमी तिथि का प्रारंभ: 29 मार्च, बुधवार, रात 09:07 बजे से
चैत्र शुक्ल नवमी तिथि का समापन: 30 मार्च, गुरुवार, रात 11:30 बजे पर
राम जन्मोत्सव या प्रभु राम का पूजा मुहूर्त: आज, सुबह 11:11 बजे से दोपहर 01:40 बजे तक

यह भी पढ़ें: भगवान राम की कुंडली में है महायोगों की भरमार, 1 करोड़ 85 लाख वर्ष पहले हुआ जन्म, जानें कितने साल किए राज?

राम नवमी के शुभ योग
सर्वार्थ सिद्धि योग: पूरे दिन
रवि योग: पूरे दिन
गुरु पुष्य योग: रात 10:59 बजे से कल सुब​ह 06:13 बजे तक
अमृत सिद्धि योग: रात 10:59 बजे से कल सुब​ह 06:13 बजे तक
गुरुवार दिन का शुभ संयोग
बुधादित्य योग, गुरु आदित्य योग, केदार योग

राम नवमी व्रत और पूजा विधि
आज प्रात: स्नान के बाद साफ कपड़े पहन लें. सूर्य देव को जल अर्पित करें. उसके बाद राम नवमी व्रत और प्रभु राम की पूजा का संकल्प लें. अब आप दिन में राम जन्मोत्सव की तैया​री कर लें. फिर दोपहर के शुभ मुहूर्त में रामलला की मूर्ति का गंगाजल से स्नान कराएं. फिर वस्त्र, चंदन से तिलक, यज्ञोपवीत, माला आदि से उनको सुशोभित करें. फिर अक्षत्, रोली, फूल, धूप, दीप अदि से पूजा करें. रामजी को तुलसी का पत्ता, पंचामृत, बर्फी, गुलाब जामुन, केसर भात, खीर, केला, सेब, संतरा आदि का भोग लगाएं.

यह भी पढ़ें: Happy Ram Navami 2023 Wishes: राम नवमी पर अपनों को भेजें ये बधाई संदेश, दिन बन जाएगा खास, मिलेगा प्रभु का आशीष

अब आप राम वंदना, श्री राम स्तुति और राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें. प्रभु के ज्नम के समय आप भए प्रगट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी। हरषित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप बिचारी।। श्रीरामावतार गा सकते हैं. उसके बाद विधिपूर्वक राम जी की आरती करें.

राम नवमी के उपाय
1. घर के वास्तु दोषों को दूर करने के लिए आज एक कटोरी में गंगाजल रख लें. फिर ओम श्रीं ह्रीं क्लीं रामचन्द्राय श्रीं नम: मंत्र का 108 बार जाप करें. उस जल को पूरे घर में छिड़क दें.

2. कार्यों में सफलता और समस्याओं से मुक्ति के लिए पूजा के समय श्रीराम स्तुति पढ़ें. इसका प्रारंभ श्रीरामचंद्र कृपालु भजु मन हरण भवभय दारुणं से है.

3. पति और पत्नी साथ में भगवान राम और माता सीता की पूजा करें. दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी.

Tags: Dharma Aastha, Lord Ram, Ram Navami

टॉप स्टोरीज
अधिक पढ़ें