होम /न्यूज /धर्म /भारत में 24 मार्च से रमजान, क्या है देश के प्रमुख शहरों के सहरी और इफ्तार का समय? यहां देखें टाइम टेबल

भारत में 24 मार्च से रमजान, क्या है देश के प्रमुख शहरों के सहरी और इफ्तार का समय? यहां देखें टाइम टेबल

रमजान माह में सुबह सेहरी और शाम को इफ्तार करते हैं. (Photo: pixabay)

रमजान माह में सुबह सेहरी और शाम को इफ्तार करते हैं. (Photo: pixabay)

ramadan 2023 sehri iftar timing: भारत में रमजान का पवित्र महीना 24 मार्च शुक्रवार से प्रारंभ हो रहा है. शुक्रवार को पहल ...अधिक पढ़ें

हाइलाइट्स

शुक्रवार को जुमा होगा और उस दिन से ही रोजा रखा जाएगा.
मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा करते हैं और उसके बाद सहरी करते हैं.
रमजान इस्लामिक कैलेंडर का 9वां माह है.

भारत में रमजान का पवित्र महीना 24 मार्च शुक्रवार से प्रारंभ हो रहा है. शुक्रवार को पहला जुमा होगा और उस दिन से ही रोजा रखा जाएगा. मुस्लिम समुदाय के लिए रमजान एक पवित्र म​हीना है, जिसमें पूरे माह रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं. रमजान इस्लामिक कैलेंडर का 9वां माह है. इस पूरे माह खुदा के बताए रास्ते पर चलने और मानवता की सेवा करने की कोशिश होती है. गरीबों को अपनी कमाई का एक हिस्सा दान किया जाता है, जो उनके जीवन में भी खुशहाली लाता है.

रमजान में मुस्लिम समुदाय के लोग सूर्योदय पूर्व सहरी करते हैं. उसके बाद नमाज पढ़ी जाती है. फिर वे दिनभर रोजा रखते हैं. शाम के समय में जब सूर्य ढलता है तो उसके बाद खजूर खाकर रोजा खोलते हैं. फिर शाम की नमाज पढ़ी जाती है. उसके बाद इफ्तार शुरू होता है. इफ्तार के लिए स्वादिष्ट पकवान बनाए जाते हैं. लोग अपने परिजनों, दोस्तों और शुभ​ चिंतकों के साथ इफ्तार करते हैं. पवित्र रमजान के महीने में ईमानदारी से कमाए गए पैसों से सहरी और इफ्तार की जाती है.

यह भी पढ़ें: रमजान 2023 पर अपनों को भेजें मुबारकबाद, रोजा की हर नमाज कबूल हो तुम्हारी, ये दुआ है खुदा से हमारी

आपके शहर से (लखनऊ)

देश के बड़े शहरों में सहरी और इफ्तार का समय
शहर…..सहरी का समय….इफ्तार का समय
दिल्ली….सुबह 05:06 बजे…शाम 06:35 बजे
मुंबई…..सुबह 05:29 बजे…शाम 06:50 बजे
चेन्नई…..सुबह 05:02 बजे…शाम 06:20 बजे
कोलकाता..सुबह 04:26 बजे…शाम 05:48 बजे

नोएडा….सुबह 05:05 बजे…शाम 06:34 बजे
गुड़गांव…सुबह 05:07 बजे…शाम 06:36 बजे
जयपुर….सुबह 05:13 बजे…शाम 06:41 बजे
पटना….सुबह 04:36 बजे….शाम 06:02 बजे

यह भी पढ़ें: कब से शुरू हो रहा है रमजान माह? भारत में कब रखा जाएगा रोजा, जान लें 5 महत्वपूर्ण बातें

जम्मू….सुबह 05:12 बजे….शाम 06:45 बजे
चंडीगढ़..सुबह 05:06 बजे….शाम 06:37 बजे
इंदौर….सुबह 05:16 बजे….शाम 06:41 बजे
अहमदाबाद..सुबह 05:29 बजे..शाम 06:52 बजे
हैदराबाद…सुबह 05:08 बजे…शाम 06:30 बजे

उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में सहरी और इफ्तार का समय
आगरा…सुबह 05:01 बजे….शाम 06:31 बजे
अलीगढ़..सुबह 05:00 बजे….शाम 06:33 बजे
बरेली….सुबह 04:45 बजे….शाम 06:26 बजे
लखनऊ..सुबह 04:49 बजे….शाम 06:20 बजे
कानपुर…सुबह 04:52 बजे….शाम 06:22 बजे
मेरठ…. सुबह 05:00 बजे….शाम 06:33 बजे
प्रयागराज..सुबह 04:47 बजे….शाम 06:16 बजे

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news 18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags: Dharma Aastha, Ramadan

टॉप स्टोरीज
अधिक पढ़ें