साल का सूर्य व चंद्र ग्रहण. Image-canva
साल 2022 में कई घटनाएं कई मायनों में खास रहीं. इन्हीं में चार खगोलीय घटनाएं भी शामिल रहीं, जिनमें दो घटनाएं सूर्य व दो चंद्र ग्रहण की थीं. एक ही साल में चार सूर्य व चंद्र ग्रहण आने पर यह वर्ष ज्योतिष शास्त्र के लिहाज से भी काफी अहम रहा, जिसे दुर्लभ योग के रूप में देखा गया. साल 2022 में दो सूर्य ग्रहण छह महीने के अंतराल में आए. इनमें पहला सूर्यग्रहण 30 अप्रैल को हुआ, जो दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी पश्चिमी हिस्से, प्रशांत महासागर, अटलांटिक व अंटार्कटिका में नजर आने के साथ भारत में आंशिक असर वाला रहा.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य ग्रहण मेष राशि में लगा. इसी तरह दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को हुआ. यह अफ्रीका महाद्वीप के उत्तर-पूर्वी भाग, एशिया के दक्षिण-पश्चिमी भाग और अटलांटिक के साथ भारत के कुछ हिस्सों में नजर आया.
सूर्य ग्रहण के बाद चंद्र ग्रहण
सूर्य ग्रहण के साथ ही साल 2022 में दो चंद्र ग्रहण भी हुए. दोनों चंद्र ग्रहण छह महीने के अंतराल में सूर्य ग्रहण के बाद हुए. इनमें पहला चंद्र ग्रहणं 16 मई को हुआ. ये पूर्ण चंद्र ग्रहण था, जो भारत सहित अंटार्कटिका, अटलांटिक महासागर, पश्चिमी यूरोप, प्रशांत महासागर, अफ्रीका व उत्तर-दक्षिण अमेरिका सहित विश्व के कई इलाकों में कम व ज्यादा रूप में दिखाई दिया. जबकि दूसरा चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को पूर्ण रूप से हुआ. यह भी भारत सहित कई एशियाई देशों, दक्षिण-पूर्वी यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी व दक्षिण अमेरिका, पेसिफिक अटलांटिक और हिंद महासागर में दिखाई दिया.
यह भी पढ़ें – आपके जीवन में अपार खुशियां ला सकती है परफ्यूम की खुशबू, जानें कैसे
ज्योतिष में माना दुर्लभ दुर्योग
साल 2022 के सूर्य व चंद्र ग्रहण को ज्योतिष शास्त्र में दुर्लभ दुर्योग माना गया. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, एक साल में चार ग्रहण अमंगलकारी है. दूसरा चंद्र ग्रहण तो सूर्य ग्रहण से महज एक पखवाड़े में ही हुआ. जिसे लेकर ज्योतिषविदों का दावा था कि ऐसा दुर्योग द्वापर युग में महाभारत से पहले भी हुआ था. जो विध्वंसकारी साबित हुआ. इस योग को ज्योतिष शास्त्रियों ने रूस- युक्रेन युद्ध से भी जोड़कर देखा.
यह भी पढ़ें – 9 ग्रहों से आशीर्वाद पाने के लिए किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें? यहां जानिए
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bye Bye 2022, Chandra Grahan, Dharma Culture, Religious, Surya Grahan, Year Ender