Bihar BEd CET Admit Card 2023: आज एडमिट कार्ड जारी होगा.
Bihar BEd CET Admit Card 2023: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा आज यानी 30 मार्च, 2023 को Bihar BEd CET Admit Card 2023 जारी करेगा. जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे Bihar BEd CET की आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in पर एडमिट कार्ड (CET B.Ed Admit Card 2023) डाउनलोड कर सकेंगे. शेड्यूल के मुताबिक, परीक्षा 8 अप्रैल, 2023 को आयोजित की जाएगी.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://biharcetbed-lnmu.in/ पर क्लिक करके भी Bihar BEd CET Admit Card 2023 डाउनलोड कर सकते हैं. CET B.Ed 2023 दो घंटे की अवधि का होगा. उम्मीदवारों को 120 बहुविकल्पीय प्रश्नों का उत्तर देना है. प्रत्येक प्रश्न के चार संभावित उत्तर होंगे जिनमें से उन्हें सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन करना होगा और उन्हें प्रश्न पुस्तिका के साथ दी की गई OMR शीट पर अंकित करना होगा. उम्मीदवार OMR शीट पर उत्तर अंकित करने के लिए केवल नीले/काले बॉल पेन का ही प्रयोग करें.
प्रवेश परीक्षा में 120 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे जिनमें से प्रत्येक एक अंक का होगा. अनारक्षित वर्ग के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 35 प्रतिशत और अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / ईडब्ल्यूएस और अन्य आरक्षित वर्ग के लिए 30 प्रतिशत है. पेपर में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी.
Bihar BEd CET Admit Card 2023 ऐसे करें डाउनलोड
Bihar BEd CET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
उस लिंक पर क्लिक करें, जहां Bihar BEd CET Admit Card 2023 लिखा हो.
आवश्यक विवरण दर्ज करें
आपका Bihar BEd CET Admit Card 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
Bihar BEd CET Admit Card 2023 डाउनलोड करें और इसे सेव करें.
ये भी पढ़ें…
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज, देखें यहां लेटेस्ट अपडेट्स
UGC NET का रिजल्ट जल्द, ऐसे आसानी से कर पाएंगे चेक
.
Tags: Admit Card
Odisha Train Accident: ओडिशा रेल हादसे के मृतकों को अब भी अपनों का इंतजार, 101 शव पड़े हैं 'लावारिस', नहीं हो पा रही पहचान
काजल ने रिजेक्ट कर दी मणिरत्नम- शाहरुख की ये फिल्म, चमकी इस एक्ट्रेस की किस्मत, मूवी को मिले 2 नेशनल अवॉर्ड
स्किन के लिए भी चमत्कारी है छुहारा, 2 तरह से करें इस्तेमाल, चेहरे पर मिनटों में आएगा निखार