Bihar Board 12th Result: टॉपर्स ने जमकर बटोरे नंबर्स, 500 में से किसी ने पाए 475, किसी को मिले 474, देखें लिस्‍ट

Bihar Board Inter Result Live: बिहार बोर्ड इंटर के 13 लाख से अधिक छात्रों का रिजल्ट को लेकर इंतजार समाप्त हो गया है. बिहार बोर्ड ने इंटर के नतीजे घोषित कर दिए हैं. शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने नतीजे जारी किए. जिसके अनुसार कुल 83.7 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा पास की. साइंस से आयुषी, आर्ट्स से मोहनिशा, एवं कॉमर्स से रजनीश औऱ सौम्या ने टॉप किया है.

Bihar Board BSEB 12th Result 2023 Live Update: Bihar Board Inter Result 2023 Live Update: बिहार बोर्ड इंटर के 13 लाख से अधिक छात्रों का रिजल्ट को लेकर इंतजार समाप्त हो गया है. बिहार बोर्ड ने इंटर के नतीजे घोषित कर दिए हैं. शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने नतीजे जारी किए. जिसके अनुसार कुल 83.7 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा पास की. साइंस से आयुषी, आर्ट्स से मोहनिशा, एवं कॉमर्स से रजनीश औऱ सौम्या ने टॉप किया है. अब छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं. इसके अलावा Hindi.news18.com पर भी नतीजे उपलब्ध हैं. विद्यार्थियों को वेबसाइट पर जाकर, अपने रोल नंबर एवं जन्म तिथि की मदद से उसे देखना होगा. बता दें कि तकरीबन 13 लाख 18 हजार छात्र बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में शामिल हुए थे. जोकि 1 फरवरी से 13 फरवरी तक आयोजित की गई थी. फिलहाल परीक्षा के नतीजों को लेकर लेटेस्ट अपडेट क्या है, इसकी पूरी जानकारी आप यहां चेक करें.

अधिक पढ़ें ...
21 Mar 2023 15:55 (IST)

Bihar Board 12th Result 2023: SMS से ऐसे चेक करें रिजल्ट

बिहार बोर्ड की वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in क्रैश हो जाने की स्थिति में स्टूडेंट्स एसएमएस के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे. इसके लिए ये स्टेप्स फॉलो करने होंगे

1- सबसे पहले मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर BIHAR 12 Roll Number टाइप करना होगा.
2- BIHAR 12 Roll Number टाइप करके 56263 पर भेजना होगा.
3- मैसेज भेजने के बाद आपका रिजल्ट मोबाइल पर आ जाएगा.
इस तरह से आप वेबसाइट क्रैश हो जाने पर एसएमएस के जरिए घर बैठे ही अपना 12वीं का रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

21 Mar 2023 15:32 (IST)

Bihar Board 12th Result: लैपटॉप के साथ मिलेंगे 1 लाख रूपये

प्रत्येक संकाय के पहले स्थान पर रहने वाले स्टूडेंट को 1 लाख रूपये, दूसरे स्थान पर रहने वाले स्टूडेंट को 75 हजार, तीसरे स्थान पर रहने वाले स्टूडेंट को 75 हजार रूपये के साथ सभी स्टूडेंट को एक लैपटॉप और एक किंडल ई बुक रीडर दिया जाएगा. इसके अलावा इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के तीनो संकायों में चतुर्थ, पंचम एवं छठवें स्थान पर रहने वाले स्टूडेंट को 15 हजार रुपये के साथ एक-एक लैपटॉप दिया जाएगा.

21 Mar 2023 15:23 (IST)

Bihar Board Result 2023: टॉप 6 में पटना की दो छात्राएं शामिल

टॉप 6 में पटना की दो छात्राएं शामिल हैं. संत जेवियर हाई स्कूल की सृष्टि तीसरे स्थान पर है. कॉलेज ऑफ कॉमर्स की पूजा कुमारी पांचवें स्थान पर है.

21 Mar 2023 15:12 (IST)

Bihar Board Result 2023: कॉमर्स में पहले स्थान पर दो स्टूडेंट

कॉमर्स में पहले स्थान पर दो स्टूडेंट सौम्या शर्मा और रजनीश पाठक रहे. दोनो टॉपर औरंगाबाद के रहने वाले हैं.कॉमर्स में दूसरे स्थान पर 3 छात्राएं भूमि, तनुजा और कोमल रहीं.

21 Mar 2023 15:03 (IST)

BSEB Bihar Board 12th Science Toppers: साइंस में ये रहे टॉपर्स

साइंस में खगड़िया की आयुषी बनीं टॉपर
नालंदा के हिमांशु बने दूसरे साइंस टॉपर
औरंगाबाद के शुभम बने तीसरे साइंस टॉपर
सारण की अदिति बनीं चौथी साइंस टॉपर
अररिया की रमा बनीं 5वी साइंस टॉपर

21 Mar 2023 15:01 (IST)

Bihar Board Result 2023: आर्ट्स में इन्होंने किया टॉप

  1. आर्ट्स में पूर्णिया की मोहनिशा बनीं टॉपर
  2. पूर्णिया की ही प्रज्ञा रहीं दूसरी टॉपर
  3. आर्ट्स में नालंदा के सौरभ रहे तीसरे टॉपर

21 Mar 2023 14:57 (IST)

Bihar Board 12th Result 2023: रिजल्ट एक नजर में

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2023 के नतीजों से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़े कुछ इस प्रकार हैं.

21 Mar 2023 14:52 (IST)

Bihar Board 12th Result 2023: रिजल्ट में बेटियों का दबदबा

बिहार बोर्ड नतीजों के अनुसार विज्ञान में कुल 8 टॉपर में चार छात्राएं हैं. वहीं कला में कुल 8 में 5 छात्राएं, जबकि वाणिज्य में 13 में 11 छात्राएं हैं. तीनों संकाय में सबसे अधिक छात्राओं ने टॉपर्स में बनाई जगह. इसकी जेनकारी न्यूज 18 ने सबसे पहले दी थी.

21 Mar 2023 14:49 (IST)

Bihar Board Inter Result 2023: इन्हेंने किया टॉप

बिहार बोर्ड इंटर कॉमर्स में रजनीश और सौम्या बने टॉपर. वहीं आर्ट्स में मोहनिशा ने टॉप किया है. इसके अलावा आयुषी नंदन साइंस की टॉपर बनीं हैं. आयूषी खगड़िया की हैं. नालंदा के हिमांशु साइंस के सेकेंड टॉपर रहे.

21 Mar 2023 14:43 (IST)

Bihar Board 12th Result 2023 Toppers List: ये रही टॉपर्स की लिस्ट

बिहार बोर्ड इंटर के टॉपर्स-

21 Mar 2023 14:41 (IST)

Bihar Board Inter Toppers 2023: टॉपर्स लिस्ट

बिहार बोर्ड इंटर के तीनों संकायों के टॉपर्स कुछ इस प्रकार हैं-

21 Mar 2023 14:39 (IST)

Bihar Board 12th Result 2023 Pass Percentage: तीनों संकाय का पास प्रतिशत

बिहार बोर्ड इंटर के नतीजों के अनुसार साइंस में 83.93 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए. वहीं आर्ट्स में कुल 82.74 फीसदी एवं वाणिज्य में 93.35 फीसदी सफल घोषित किए गए.

21 Mar 2023 14:36 (IST)

Bihar Board 12th Result 2023 Arts Topper: आर्ट्स टॉपर

बिहार बोर्ड इंटर आर्ट्स में में पूर्णिया की मोहनिशा बनीं टॉपर

21 Mar 2023 14:35 (IST)

Bihar Board Inter Result 2023 Science Topper: साइंस में आयुश्री ने किया टॉप

विज्ञान में सुश्री आयुषी नंदन बनी टॉपर

21 Mar 2023 14:34 (IST)

Bihar Board Inter Result 2023: देश में सबसे पहले जारी किया रिजल्ट

बिहार बोर्ड ने लगातार 5वीं बार देश में सबसे पहले इंटर के नतीजे जारी किए हैं.

21 Mar 2023 14:32 (IST)

Bihar Board 12th Result 2023: 83.7 प्रतिशत पास

बिहार बोर्ड इंटर नतीजों के अनुसार कुल 83.7 फीसदी छात्रों ने परीक्षा पास की.

21 Mar 2023 14:31 (IST)

Bihar Board Inter Result: तीनों संकाय का रिजल्ट जारी

बिहार के शिक्षा मंत्री ने इंटर में ऑर्ट्स, साइंस, कॉमर्स तीनों संकाय के नतीजे घोषित कर दिए हैं.

21 Mar 2023 14:29 (IST)

Bihar Board 12th Result 2023: इस वेबसाइट पर नतीजे जारी

बिहार बोर्ड इंटर के नतीजे जारी कर दिए गए है. आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर नतीजे उपलब्ध करा दिए गए हैं.

21 Mar 2023 14:26 (IST)

Bihar Board Inter Result 2023 Declared: जारी हो गया रिजल्ट

बिहार बोर्ड इंटर के नतीजे जारी. शिक्षा मंत्री ने जारी किया रिजल्ट.

21 Mar 2023 14:17 (IST)

Bihar Board Inter Result 2023; अधिकारियों का हो रहा है इंतजार

फिलहाल बिहार के शिक्षा मंत्री और बोर्ड के अधिकारियों का सभागार पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है. जहां से नतीजे जारी किए जाएंगे. उनके पहुंचते ही रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा.

टॉप स्टोरीज
अधिक पढ़ें