Delhi Nursery Admission 2023: दिल्ली के नर्सरी स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 दिसंबर 2022 है
नई दिल्ली (Delhi Nursery Admission 2023). दिल्ली के 1700 से ज्यादा प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2022 से शुरू हो चुकी है. दिल्ली के नर्सरी स्कूलों में एडमिशन प्रोसेस काफी मुश्किल होता है. यहां एक-एक सीट पर कई दावेदार होते हैं. हालांकि नर्सरी से भी ज्यादा मुश्किल केजी और क्लास 1 में एडमिशन हासिल करना होता है.
दिल्ली के प्राइवेट नर्सरी स्कूलों में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 23 दिसंबर, 2022 तय की गई है. दिल्ली की नर्सरी क्लास में अप्लाई करने वाले स्टूडेंट्स की डिटेल्स 6 जनवरी, 2023 तक अपलोड की जाएंगी. इनमें सेलेक्टेड स्टूडेंट्स की पहली लिस्ट 20 जनवरी 2023 को और दूसरी लिस्ट 6 फरवरी 2023 को रिलीज होगी (School Admission News).
दिल्ली नर्सरी स्कूलों में एज लिमिट (Age Limit For Nursery Admission)
नर्सरी- 31 मार्च 2023 तक 3 या 3 साल से ज्यादा और 4 साल से कम.
केजी- 31 मार्च 2023 तक 4 या 4 साल से ज्यादा और 5 साल से कम.
कक्षा 1- 31 मार्च 2023 तक 5 या 5 साल से ज्यादा और 6 साल से कम.
भारत में राज्य सरकार के टॉप बेस्ट स्कूल
एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2022-23 (Education World India School Rankings) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में राज्य के टॉप बेस्ट स्कूलों की लिस्ट इस प्रकार है-
1- राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय, सेक्टर 10, द्वारका, दिल्ली (साल 2021 में भी यह स्कूल टॉप पर था)
2- राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय, यमुना विहार, दिल्ली
3- GVHSS गर्ल्स कोझीकोड, केरल
4- वर्ली सीफेस मुंबई पब्लिक इंग्लिश स्कूल मुंबई, महाराष्ट्र
5- ओडिशा आदर्श विद्यालय गंजम, ओडिशा
6- जादवपुर विद्यापीठ कोलकाता, पश्चिम बंगाल
7- गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकंडरी स्कूल चंडीगढ़, पंजाब
8- गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकंडरी स्कूल, सेक्टर 16, चंडीगढ़, हरियाणा
9- राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय, सेक्टर 11, रोहिणी, दिल्ली
9- मॉडल स्कूल, टीटी नगर भोपाल, मध्यप्रदेश (साल 2021 में यह स्कूल टॉप लिस्ट में जगह नहीं बना पाया था)
9- राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय, सेक्टर 5, द्वारका, दिल्ली
10- राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय, सूरजमल विहार, दिल्ली
ये भी पढ़ें:
बच्चे का नर्सरी में एडमिशन करवाना है? जानें पेरेंट्स के काम की बात
नर्सरी में एडमिशन के लिए होगा बच्चे का इंटरव्यू, इन सवालों के लिए करें तैयार
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Delhi School, Nursery Admission, Nursery School, School Admission, दिल्ली