DU PG Admission 2022: एडमिशन लिस्ट आज जारी की जाएगी.
DU PG Admission 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने आज यानी 30 नवंबर, 2022 को DU PG 2022 की पहली मेरिट लिस्ट या एडमिशन लिस्ट जारी कर दिया है. उम्मीदवार जो भी DU PG 2022 परीक्षा उत्तीर्ण किए हैं, और साथ ही वे उम्मीदवार जिन्होंने DU PG Admission 2022 के लिए आवेदन किए हैं, वे दिल्ली यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in और entry.uod.ac.in पर जाकर पहली अलाउटमेंट लिस्ट चेक कर सकते हैं.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://admission.uod.ac.in/ पर क्लिक करके भी DU PG 2022 की एडमिशन लिस्ट चेक कर सकते हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार डीयू पीजी दाखिले की प्रक्रिया आज से शुरू हो जाएगी. डीयू पीजी काउंसलिंग शेड्यूल में यह भी कहा गया है कि उम्मीदवारों के लिए पहली अलाउटमेंट लिस्ट आज, 30 नवंबर, 2022 को जारी की जाएगी.
DU PG Admission 2022 के लिए मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद छात्रों को अपनी सीटों को स्वीकार करने और 1 दिसंबर, 2022 सुबह 10 बजे से 3 दिसंबर, 2022 शाम 5 बजे तक आवेदन करना होगा. उम्मीदवारों के पास अपनी फीस जमा करने के लिए 4 दिसंबर, 2022 तक का समय होगा. इसके बाद संबंधित कॉलेजों पहली मेरिट लिस्ट में सीट हासिल करने वाले उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट्स स्वीकार और वेरिफिकेशन किया जाएगा.
इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी 7 दिसंबर, 2022 को DU PG Admission के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी.
ये भी पढ़ें…
अब तीन साल के बच्चे का महात्मा गांधी स्कूल्स में होगा एडमिशन, इस दिन से आवेदन शुरू
भारतीय वायु सेना में ऑफिसर बनने का गोल्डन चांस, कल से आवेदन शुरू
.
Tags: Admission, Delhi University